TDP अध्‍यक्ष अत्चन्नायडू ने चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी को बताया 'अवैध', AP राज्यपाल से की शिकायत

टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने 9 सितंबर को कथित 'कौशल विकास घोटाले' में गिरफ्तार किया था। वहीं रविवार को विजयवाड़ा की एक अदालत ने टीडीपी प्रमुख को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया और सोमवार तड़के चंद्रबाबू नायडू को राजमुंदरी सेंट्रल जेल में स्थानांतरित कर दिया गया।

चदंबाबू नायडू को जेल भेजे जाने के बाद टीडीपी के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर से मुलाकात की और नायडू की कथित 'अवैध' गिरफ्तारी के बारे में शिकायत की।

n. chandrababu naidu

टीडीपी अध्‍यक्ष ने राज्‍यपाल से की शिकायत

विशाखापत्तनम के दौरे पर पहुंचे टीडीपी की आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के.अत्चन्नायडू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से नायडू की गिरफ्तारी और टीडीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति पुलिस की ज्यादती के बारे में शिकायत की।

नायडू को राजनीतिक प्रतिशोध के कारण झूठे मामले में फंसाया गया

आंध्र प्रदेश के राज्‍यपाल से मुलाकात के बाद टीडीपी अध्‍यक्ष अत्चन्नायडू ने कहा कि राज्‍यपाल नज़ीर ने घटनाक्रम पर आश्चर्य व्यक्त किया क्योंकि उन्हें नायडू की गिरफ्तारी के बारे में सूचित नहीं किया गया था।

अत्चन्नायडू ने पूर्व सीएम नायडू को राजनीतिक प्रतिशोध के कारण झूठे मामले में फंसाकर गिरफ्तार करने का एक बार फिर आरोप लगाया। उन्होंने आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) से सवाल किया कि क्या चार साल तक उसे भ्रष्टाचार दिखाई नहीं दिया?

चुनाव पूर्व सर्वेक्षण से डरी है YSRPC

टीडीपी अध्‍यक्ष ने दावा किया कि सर्वेक्षणों से यह भी पता चलता है कि अगर टीडीपी जन सेना पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ती है, तो वाईएसआरसीपी का सफाया हो जाएगा। चुनाव पूर्व I-PAC सर्वेक्षण से संकेत मिलता है कि 2024 के चुनाव में टीडीपी अपने दम पर 15 लोकसभा सीटें जीतेगी।

नायडू की इच्छाशक्ति को कोई नहीं तोड़ सकता

अत्चन्नायडू ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने टीडीपी सुप्रीमो को 48 घंटे के लिए सड़क मार्ग से यात्रा करने के लिए मजबूर करके उन्‍हें पीड़ा देकर खुशी हासिल की। अत्चन्नायडू ने आरोप लगाया कि नायडू को गिरफ्तार करके वाईएसआरसीपी ने लोकेश की पदयात्रा को बाधित करने की कोशिश की गई। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि नायडू की इच्छाशक्ति को कोई नहीं तोड़ सकता। उन्होंने कहा कि टीडीपी के लिए संकट कोई नई बात नहीं है और वह हर संकट से मजबूत होकर उभरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+