तेलंगाना चुनाव से बाहर हुई टीडीपी, किसके पास जाएगा उसका वोटबैंक
हाल ही में टीडीपी ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया, जिसके तहत उसने ऐलान किया कि वो तेलंगाना विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतरेगी।
टीडीपी सुप्रीमो नायडू को 31 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम (एपीएसएसडीसी) घोटाला मामले में 28 दिनों के लिए जमानत दी गई थी। उन्होंने विधानसभा चुनावों से इनकार कर दिया क्योंकि उन्हें आगे की कानूनी लड़ाई और चुनावों पर अधिक ध्यान केंद्रित करना है। 2024 की पहली छमाही में आंध्र प्रदेश में विधानसभा के चुनाव हैं।

माना जा रहा कि अगर पार्टी तेलंगाना में हार जाती तो आंध्र प्रदेश में उसकी खराब छवि पड़ती इस वजह से नायडू ने ये फैसला लिया। 1983 में अपनी स्थापना के बाद से टीडीपी ने तेलुगु धरती पर कोई चुनाव नहीं छोड़ा है। विशेष रूप से नायडू ने बीआरएस या कांग्रेस को समर्थन की घोषणा नहीं की है, क्योंकि वह भाजपा के साथ अपने रिश्ते को फिर से मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। टीडीपी ने 2018 में भाजपा से नाता तोड़ लिया था और हाल ही में गठबंधन को फिर से स्थापित करने की कोशिश कर रही है।
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भाग न लेने का नायडू का निर्णय तेलंगाना टीडीपी (टीटीडीपी) को पसंद नहीं आया। जिस पर तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया। ऐसे में सवाल ये है कि अब पार्टी के वोट किसको जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications