टीडीपी सांसद कनकमेडला ने कहा, 'पीएम मोदी ने ली उनसे आंध्र प्रदेश के हालात की जानकारी'
कनकमेदला ने बताया कि टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने भी आंध्र प्रदेश की स्थिति को लेकर पहले पीएम मोदी को जानकारी दी थी। माना जाता है, पीएम मोदी ने राज्य की स्थितियों पर कुछ प्रकार की चिंता व्यक्त की थी।

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के राज्यसभा सांसद कनकमेडला रवींद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे आंध्र प्रदेश के हालात के बारे में जानकारी ली है। आपको बता दें कि कनकमेदला राज्यसभा में टीडीपी के इकलौते सांसद हैं।
गौरतलब है कि तेलुगु देशम पार्टी सांसद ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश के घटनाक्रम पर ध्यान देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह राज्य की स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ हैं। तेदेपा सांसद ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पीएम मोदी ने पाया कि आंध्र प्रदेश की स्थिति पंजाब की तरह ही है।
कनकमेदला ने बताया कि टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने भी आंध्र प्रदेश की स्थिति को लेकर पहले पीएम मोदी को जानकारी दी थी। माना जाता है कि पीएम मोदी ने राज्य की स्थितियों पर कुछ प्रकार की चिंता व्यक्त की थी। टीडीपी सांसद ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने राज्य के पांच करोड़ लोगों को बचाने की उनकी अपील पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।












Click it and Unblock the Notifications