आंध्र प्रदेश: विश्वविद्यालयों के दुरुपयोग को लेकर नारा लोकेश की केंद्र और UGC को चिट्ठी
विजयवाड़ा, 09 अप्रैल: टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश ने आंध्र प्रदेश की मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार पर विश्वविद्यालयों के राजनीतिकरण का आरोप लगाया है। नारा लोकेश ने इस पर रोक की मांग करते हुए शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को पत्र लिखा है।

टीडीपी नेता ने अपने पत्र में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से राज्य के विश्वविद्यालयों में राजनीति से प्रेरित कार्यक्रमों के आयोजन को रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी निजी कंपनियों में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को नौकरी देने के लिए विश्वविद्यालयों का दुरुपयोग कर रही है। इस पर तुरंक रोक लगे और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। लोकेश ने इस संबंध में सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, दिल्ली और यूजीसी अध्यक्ष को अलग-अलग पत्र लिखे हैं।
नारा लोकेश का कहना है कि सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में वाईएसआरसी जॉब मेलों का आयोजन संवैधानिक और नैतिक मानदंडों का उल्लंघन था। उन्होंने कहा कि वाईएसआरसी का आंध्र विश्वविद्यालय, विशाखापत्तनम, वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय, तिरुपति और आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय में जॉब मेला लगाना नियमों के खिलाफ है। इन नौकरी मेलों का उद्देश्य वाईएसआरसी कैडर को लाभ पहुंचाना है।












Click it and Unblock the Notifications