आंध्र: RTC बसों का किराया बढ़ाने को चंद्रबाबू नायडू ने बताया ज्यादती, वापस लेने की मांग

विजयवाड़ा, 14 अप्रैल: आंध्र प्रदेश विधानसभा में नेता विपक्ष और तेलुगू देशम पार्टी के मुखिया एन चंद्रबाबू नायडू ने आरटीसी बसों का टिकट किराया बढ़ाने को गैरजरूरी और आम जनता के साथ ज्यादती कहा है। चंद्रबाबू नायडू ने राज्य की जगन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार से किराया वृद्धि के फैसले को वापस लेने की मांग की है।

 आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम नायडू ने कहा कि प्रदेश के लोग पहले से ही बिजली शुल्क, कचरे पर टैक्स और संपत्ति कर में बढ़ोतरी के बोझ से हलकान हैं। अब एक और बोज उन पर लादा जा रहा है जो कि गलत है। नायडू ने कहा कि राज्य सरकार ने हर सप्ताह किसी ना किसी विभाग के करों या शुल्कों को बढ़ोतरी को आदत बना लिया है।

नायडू ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग के लोग, जो ज्यादातर आरटीसी बसों का इस्तेमाल करते हैं, किराए में ताजा बढ़ोतरी से ये वर्ग बुरी तरह प्रभावित होगा वाईएसआरसी सरकार ने दूसरी बार आरटीसी टिकट का किराया बढ़ाया है, उन्होंने नए किराए में वृद्धि को वापस लेना चाहिए।

तेदेपा महासचिव नारा लोकेश ने मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी से उत्पादन और रोजगार पर इसके विनाशकारी प्रभाव को देखते हुए उद्योगों के लिए बिजली अवकाश वापस लेने का आग्रह किया है।

जम्मू कश्मीर: बारामुला में कश्मीरी पंडित को मिला धमकी भरा खत, लिखा-घाटी छोड़ दो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+