जम्मू कश्मीर: बारामुला में कश्मीरी पंडित को मिला धमकी भरा खत, लिखा-घाटी छोड़ दो

श्रीनगर, 14 अप्रैल: जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में कश्मीरी पंडितों को एक कथित धमकी भरा खत मिला है। इस खत में कश्मीर में रह रहे पंडितो को घाटी छोड़ देने नहीं तो इसके परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। बारामुला में कश्मीरी पंडितों की कॉलोनी में डाक के जरिए ये खत भेजा गया है। अंग्रेजी में लिखे इस खत को भेजने वाले ने खुद को लश्कर-ए इस्लाम नाम के संगठन का कमांडर बताया है। इस चिट्ठी को लेकर कश्मीरी पंडितों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से शिकायत की है और उनकी सुरक्षा बढ़ाने को कहा है।

axscv

इस चिट्ठी को लश्कर-ए इस्लाम की ओर से 'काफिरों को पत्र' कहा गया है। इस चिट्ठी में किसी तारीख का जिक्र नहीं है और ये प्रिंट किया गया है। पत्र में कहा गया है कि या तो कश्मीरी पंडितों को घाटी छोड़नी होगी, अगर वो यहां रहे तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। पत्र में कहा गया है कि कश्मीरी पंडितों के साथ-साथ उनके हमदर्दों को भी नरक में भेज दिया जाएगा। कोई सरकार उनको नहीं बचा पाएगी।

कश्मीरी पंडित विजय रैना ने इसको लेकर कहा, जो लोग बारामूला स्थित कश्मीरी पंडित कॉलोनी में प्रधानमंत्री पैकेज के तहत आए हैं, उन्हें लश्कर-ए-इस्लाम की ओर से धमकी भरा पत्र मिला है। इसने हमें या तो इस्लाम कबूल करने, मरने के लिए तैयार रहने या भाग जाने की धमकी दी है। मैं कहना चाहता हूं कि कश्मीरी पंडित डरने वाले नहीं हैं। वह कश्मीर के हैं और यहां मुसलमानों के साथ शांति, विकास और भाईचारा चाहते हैं।

सुशील पंडित ने कहा है कि यह आगे आने वाली हत्याओं के लिए एक चेतावनी है। क्योंकि हत्याएं कभी नहीं रुकी हैं। आप कैसे भूल सकते हैं कि बीते कुछ दिनों में लगातार लोगों को मारा गया है। आम लोगों की हत्याएं की गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+