तेलंगाना: जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड के कामकाज को समझने हैदराबाद आएगी तमिलनाडु की टीम

हैदराबाद में मिनी सीवर जेटिंग वाहनों के सफल कार्यान्वयन से सीवरेज सिस्टम में मैनुअल संचालन को पूरी तरह समाप्त करने और सीवरेज की समस्याओं को कम करने में मदद मिली है।

water

हैदराबाद महानगर जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (HMWS&SB) द्वारा अपनाए जा रहे अच्छे सिस्टम का अध्ययन करने के लिए तमिलनाडु के अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) एन मुरुगनंदम और चेन्नई मेट्रोपॉलिटन वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड (CMWSSB) के वरिष्ठ अधिकारी शनिवार को हैदराबाद पहुंचेंगे। इस दौरान मुरुगानंदम और सीएमडब्ल्यूएसएसबी के प्रबंध निदेशक आर किरलोश कुमार, अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस बात की जानकारी लेंगे कि स्वचालित मीटर रीडिंग (एएमआर) प्रणाली और लॉन्ग रेंज वाइड एरिया नेटवर्क (LoRaWAN) जल मीटर सफलतापूर्वक कैसे काम कर रहे हैं।

ये टीम हैदराबाद के जुबली हिल्स में वर्षा जल संचयन थीम पार्क का भी दौरा करेगी। इस दौरान ये अधिकारी उन सफाई कर्मचारियों से भी बातचीत करेंगे जो मिनी सीवर जेटिंग वाहन संचालन में लगे हुए हैं। इसके अलावा सनथनगर डिवीजन में रोबोटिक सीवर क्लीनिंग एंड मॉनिटरिंग (सीवर क्रोक) के कार्यान्वयन का भी ये टीम अध्ययन करेगी।

आपको बता दें कि शहर में मिनी सीवर जेटिंग वाहनों के सफल कार्यान्वयन से सीवरेज सिस्टम में मैनुअल संचालन को पूरी तरह समाप्त करने और सीवरेज की समस्याओं को कम करने में मदद मिली है। इससे सबसे ज्यादा फायदा छोटी गलियों में देखने को मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+