तमिलनाडु: सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत, 10 लोग घायल
तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार बस ने सड़क पर लॉरी को टक्कर मारी और इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। वहीं, 10 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। हादसे
तमिलनाडु,08 जुलाई :तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार बस ने सड़क पर लॉरी को टक्कर मारी और इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। वहीं, 10 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर गहरा दुख जताया है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'चेंगलपट्टू में हुए हादसे में लोगों की मौत की खबर सुनकर मैं आहत हूं। जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि घायल यात्री जल्द से जल्द ठीक हों।'












Click it and Unblock the Notifications