दिल्ली में 19 नए स्कूल बनाने के लिए सर्वे शुरू, केजरीवाल सरकार ने 400 करोड़ को दी मंजूरी

नई दिल्ली, 28 अप्रैल: इस साल दिल्ली सरकार का शिक्षा पर विशेष जोर रहेगा। सरकार ने इस साल 19 नए स्कूलों के निर्माण के लिए बजट में 400 करोड़ रुपये दिए हैं। स्कूलों में नए क्लासरूम बनाने के लिए सर्वे भी जारी है। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) इस योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए कई जगह टेंडर आमंत्रित किए गए हैं तो कई जगह टेंडर जारी भी कर दिए हैं।

 Survey started to build 19 new schools in Delhi Kejriwal government approved 400 crores

मार्च में ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्कूलों को 12,430 नए क्लासरूम समर्पित किए थे। वहीं 2021-22 में 20 नए स्कूल भी बनाए गए। अब फिर से स्कूलों में नए क्लासरूम बनाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। जहां-जहां जगह होगी और नए क्लासरूम की जरूरत महसूस की जाएगी, वहां ये बनाए जाएंगे। साथ ही पीडब्ल्यूडी ने 19 नए स्कूलों के निर्माण की प्रक्रिया भी तेज कर दी है।

पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक 19 और नए स्कूल बनेंगे। इनमें पीडब्ल्यूडी और डीटीटीडीसी दोनों एजेंसी काम कर रही हैं। कुछ संस्थानों पर काम शुरू हो चुका है। 19 में से 11 स्कूल आफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस, दो लड़कियों के स्कूल, एक लड़कों का सीनियर सेकेंडरी स्कूल और दो सवरेदय को-एड व मिडिल स्कूल होंगे। इस के लिए बजट में 400 करोड़ रुपये का प्रविधान किया है।

स्कूलों में मिलेंगी स्मार्ट क्लासरूम की सुविधाएं: स्कूलों में ग्रीन बिल्डिंग, स्मार्ट क्लासरूम, स्टाफ रूम, आडियो-विजुअल रूम, खेल का मैदान, टैरेस गार्डन, पीने के पानी की आपूर्ति और भूनिर्माण और बागवानी के साथ विश्व स्तरीय सुविधाएं होंगी। स्कूलों में दिव्यांग बच्चों के लिए विशिष्ट सुविधाएं भी होंगी। लिफ्ट भी लगाई जाएगी। स्कूल परिसर में पैदल चलने वालों के लिए सुगम रास्ता बनाया जाएगा।

यहां होंगे स्कूल आफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस: गौतमपुरी, सेक्टर 18 रोहिणी, आइएननए कालोनी, सेक्टर-छह द्वारका, आइपी एक्सटेंशन, अन्ड्रूजगंज, किशनगंज, पश्चिम विहार, राज निवास मार्ग, बी-ब्लाक यमुना विहार, झड़ौदा कलां में होंगे। तीन स्कूल और खोले जाएंगे, दो करावल नगर और एक प्रहलादपुर में खुलेगा। 2021-22 के दौरान जो 21 सरकारी स्कूल खुले हैं, वे नरेला, हरीनगर, शालीमाग बाग, नंद नगरी, सिविल लाइन, मदनपुर खादर, कालकाजी, खिचड़ीपुर, लाजपत नगर, करोलबाग, रोहिणी और द्वारका में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+