सरकार बनी तो सतलुज दरिया में बनाएंगे बांध- सुखबीर सिंह बादल

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने नूरमहल में रैली की। पार्टी उम्मीदवार गुरप्रताप सिंह वडाला के समर्थन में आए सुखबीर ने कहा कि अकाली-बसपा सरकार बनने पर सतलुज दरिया पर बांध बनाया जाएगा।

चंडीगढ़, 4 दिसंबर। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने नूरमहल में रैली की। पार्टी उम्मीदवार गुरप्रताप सिंह वडाला के समर्थन में आए सुखबीर ने कहा कि अकाली-बसपा सरकार बनने पर सतलुज दरिया पर बांध बनाया जाएगा। राज्य से नशे के तस्करों व रेत माफिया को तुरंत खत्म किया जाएगा।

Sukhbir Singh Badal

उन्होंने कहा कि जो नीले कार्ड कांग्रेस सरकार ने काटे हैं, वो अकाली दल-बसपा गठजोड़ सरकार बनने पर एक माह के अंदर बहाल किए जाएंगे। जिन किसानों के पास ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं हैं, वह पहल के आधार पर दिए जाएंगे। सुखबीर ने कहा कि आश्चर्य की बात है कि मुख्यमंत्री अपनी रिहायश के बाहर रात एक बजे संगत दर्शन करके ड्रामा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर चन्नी संजीदा होते तो फिर नकोदर के चीमा कलां गांव की एक महिला को उसका जमीनी झगड़ा खत्म करने में मदद मांगने पहुंचने पर उससे मिलने से इन्कार नहीं करते। बाद में उस महिला ने आत्महत्या कर ली थी।

यह भी पढ़ें: पंजाब में व्यापारियों के बीच पहुंचे मनीष सिसोदिया, समस्याओं और समाधानों पर की चर्चा

उन्होंने अकाली-बसपा गठजोड़ के 13 चुनावी एजेंडे की बात करते कहा कि परिवारों की अगुआई कर रही नीला कार्ड धारक सभी महिलाओं को माता खीवी स्कीम के तहत हर माह दो हजार रुपये सहायता प्रदान की जाएगी। इससे मौके पर भाजपा पार्षद ममता जस्सल पति पूर्व पार्षद विनोद जस्सल सहित शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गई। इसके अलावा दर्जन के करीब परिवार शिअद में शामिल हुए। इस मौके पर सुच्चा सिंह जौहल, रणजीत सिंह काहलों, तजिन्द्र सिंह, हरदेवकौर, सुरतेज सिंह, गुरनाम सिंह कंदोला, गुरिन्द्र सिंह सोनू, सिंह सन्नी, जुगराज सिंह, लशकर सिंह, हरभजन सिंह, साजन कपूर, केवल सिंह, बलजिदर सिंह, प्यारा सिंह कैंथ,बलविदर सिंह, सुखदेव बाबा, परमिदर सिंह, गुरिन्द्र सिंह, गुरविदर सिंह, विक्की कोछड़, अनीश, आदित्य भटारा, रमेश, बलविदर सिंह, गुरविदर सिंह काका, सुरिन्द्र शर्मा, अमरीक सिंह, बलवीर बाली, हरिन्द्र सिंह सरींह, परमिदर सिंह, नानूजोशी, मनप्रीत सिंह, मंगल सिंह, प्रभजोत सिंह, हरबंस सिंह, गुरमेल चुंबर, जगदीश शेरपुरी, कश्मीरी लाल, देवराज सुमन, जगदीशकलेर, हंस राज सिद्धू, विजय, रवि कुमार, जोगिदर सिंह गोगी आदि मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+