शिरोमणि अकाली दल चीफ सुखबीर बादल नेताओं के साथ पहुंच सालासर

चंडीगढ़, 09 नवंबर: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल सुबह-सवेरे राजस्थान के सालासर धाम के लिए रवाना हुए। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बालाजी महाराज को नमन कर पंजाब में चिरस्थायी शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे के लिए प्रार्थना करुंगा। भगवान बालाजी हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।

Sukhbir Badal

पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं ने धार्मिक स्थलों के चक्कर काटने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस के पंजाब प्रधान नवजोत सिद्धू और CM चरणजीत चन्नी कुछ दिन पहले उत्तराखंड में केदारनाथ धाम गए थे। इसके जवाब में अब शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर बादल नेताओं की फौज लेकर राजस्थान स्थित सालासर धाम पहुंच गए हैं। इससे पहले AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी पंजाब आकर मंदिरों में माथा टेक चुके हैं।

नेताओं के इन चुनावी दौरों को पंजाब में 38.49% हिंदू वोट बैंक पर दांव माना जा रहा है। पहले सबका फोकस SC वोट बैंक पर था। अचानक कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटा अनुसूचित जाति के चरणजीत चन्नी को CM बना यह दांव फेल कर दिया। जिसके बाद सबकी नजर हिंदुओं पर लगी हुई है।

पंजाब चुनाव में शुरूआत 31.94% SC वोट बैंक से हुई थी। भाजपा ने SC मुख्यमंत्री को अकाली दल ने डिप्टी सीएम की घोषणा कर दी। कांग्रेस एक कदम आगे बढ़ी और मुख्यमंत्री ही अनुसूचित जाति का बना दिया। जिसके बाद नेताओं ने दांव बदल दिया। पंजाब में हिंदू वोट बैंक अब तक BJP या फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह की वजह से कांग्रेस को मिलता था। इस बार अकाली दल बीजेपी से गठजोड़ तोड़ चुकी है। वहीं, अमरिंदर भी कांग्रेस में नहीं हैं। ऐसे में इस वोट बैंक के लिए नेता धार्मिक स्थलों पर जाकर हिंदुओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+