सूडान में फंसे राजस्‍थान के 24 लोगों की सकुशल वतन, दिल्‍ली एयरपोर्ट पर किया स्‍वागत

शुभ्रा सिंह ने बताया कि पालम एयर फोर्स स्टेशन पर पहुंचे राजस्‍थान के लोगों में बाड़मेर, भरतपुर, नागौर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, टोंक और झुंझुनू के निवासी शामिल हैं।

Sudan Clash News

सूडान में फंसे हुए भारतीयों के स्वदेश लौटने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। दोपहर बाद दिल्ली के पालम एयरफोर्स स्टेशन एयरपोर्ट पहुंची सी17 ग्लोबलमास्टर फ्लाइट से आए राजस्थान के 24 लोगों को एयरपोर्ट स्थित राजस्थान हेल्प डेस्क पर रिसीव किया गया।

एयरपोर्ट पर राजस्थान के इन लोगों का मुख्य आवासीय आयुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह एवं राजस्थान फाउंडेशन के कमिश्नर और आवासीय आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्हें उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की।

सभी को राजस्‍थान सरकार द्वारा अपने खर्चे से कारों के माध्यम से उनके गंतव्य तक पहुंचाने और खानपान की सारी व्यवस्थाएं की गई है। इसके लिए राजस्‍थान की विशेष टीमें एयरपोर्ट पर तैनात की गई थीं।

धीरज श्रीवास्तव ने कहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क के साथ-साथ आने वाले प्रवासियों को घर तक पहुंचाने के लिए सभी संबंधित सुविधाओं का बेहतरीन इंतजाम किया गया है।

सूडान में करीब 65 प्रवासी राजस्थानी फंसे होने की सूचना मिली थी, जिनमें से 62 को विदेश मंत्रालय और राजस्थानी फाउंडेशन के प्रयासों से भारत ला चुके हैं।

नई दिल्ली में राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी शिवराम मीना ने बताया कि दिल्ली के अलग-अलग हवाई अड्डों पर पहुंचने वाली फ्लाइटों में सूडान से आने वाले राजस्थान के लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए उप आवासीय आयुक्त रिंकू और सहायक आवासीय आयुक्त मनोज सिंह के समन्वय में दो टीमों का गठन किया गया है, जो इन प्रवासियों को कार, ट्रेन और फ्लाइटों के माध्यम से उनके गंतव्य तक भेजने का काम देख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+