Jammu Kashmir: आम आदमी पार्टी की राज्य संयोजन समिति गठित, हर्ष देव सिंह ने संभाली कमान
आम आदमी पार्टी ने जम्मू कश्मीर में संगठन को मजबूती देने के के लिए राज्य में संयोजन समित समेत अन्य कई कमेटियों का गठन किया है।
Jammu Kashmir: आम आदमी पार्टी ने जम्मू कश्मीर में संगठन को मजबूती देने के के लिए राज्य में संयोजन समित समेत अन्य कई कमेटियों का गठन किया है। भाजपा के दिग्गज उम्मीदवार शाम लाल चौधरी को हराने वाले तरणजीत सिंह टोनी को अल्पसंख्यकों से जुड़ी प्रशानिक मामलों की समिति का अध्यक्ष बनाया है।

जम्मू कश्मीर में आम आदमी की पकड़ मजबूत करने के पार्टी संगठन की ओर के अहम कदम उठाए गए। पार्टी ने राज्य में राजनीतिक गतिविधियों ने तेजी लाने के लिए राज्य संयोजन सहित अन्य समितियों का गठन किया है। आम आदमी पार्टी ने पैंथर्स पार्टी छोड़कर आए दो बार के विधायक हर्ष देव सिंह को राज्य संयोजन समिति का चेयरमैन नियुक्त किया है।
जिला विकास परिषद के चुनावों में भाजपा के दिग्गज उम्मीदवार शाम लाल चौधरी को पटखनी देने वाले आप नेता तरणजीत सिंह टोनी को अहम जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने उन्हें प्रशासनिक जुड़ाव अल्पसंख्यक मामलों की समिति का अध्यक्ष बनाया है।टोनी सुचेतगढ़ से जिला विकास परिषद क सदस्य हैं। वहीं पार्टी में राजनीतिक रणनीति और योजना को धार देने की जिम्मेदारी नासिर अली कोचक संभालेंगे जबकि सुरेंद्र सिंह शिंगारी इस समिति में सह अध्यक्ष होंगे।
वहीं तरणजीत सिंह टोनी की अध्यक्षता में गठित अन्पसंख्यक मामलों की कमेटी में शीमा फारूकी सह अध्यक्ष बनाई गई है जिसमें छह सदस्य भी शामिल हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने कश्मीर संभाग की ब्लाक एवं वार्ड कमेटियों का गठन किया है जिनके प्रधान, उप प्रधान, सचिव आदि नियुक्त किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications