Srisailam: मंदिर विकास के लिए फास्ट ट्रैक मोड में काम करेगी आंध्र प्रदेश सरकार, PM मोदी रखेंगे आधारशिला!
Srisailam देशभर में 12 ज्योतिर्लिंगों में एक है। महादेव के मल्लिकार्जुन स्वरूप की उपासना के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां आते हैं। सरकार ने मंदिर विकास के काम में तेजी लाने का फैसला लिया है।

Srisailam में आंध्र प्रदेश सरकार तेजी से काम करेगी। श्रीशैलम मंदिर विकास के लिए वन विभाग द्वारा बंदोबस्ती विभाग को 4,500 एकड़ जमीन देने की सहमति मिल चुकी है। अब विशाल भूमि पार्सल के साथ, राज्य सरकार श्रीशैलम में श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में विकास कार्यों को शुरू करने के लिए कमर कस रही है। बंदोबस्ती विभाग ने हिलटॉप मंदिर में लगभग 5,300 एकड़ में फैली विकास गतिविधियों को शुरू करने के लिए एक योजना तैयार की है। बता दें कि तिरुमाला के बाद श्रीशैलम राज्य का दूसरा सबसे अमीर मंदिर है।
प्रधानमंत्री को आमंत्रित करेगी जगन सरकार
श्रीशैलम में विकास कार्यों के बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि राज्य सरकार श्रीशैलम मंदिर में विकास कार्यों की आधारशिला रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने की योजना बना रही है। सरकार 31 मई को ऐतिहासिक शिव मंदिर में होने वाले महा कुंभाभिषेकम में भाग लेने के लिए पीएम को आमंत्रित करना चाहती थी। हालांकि, पीएम की श्रीशैलम यात्रा के बारे में कोई आधिकारिक संचार नहीं हुआ है।
किन परियोजनाओं पर काम कर रही सरकार
रिपोर्ट के अनुसार आंध्र प्रदेश की जगन मोहन रेड्डी की YSR कांग्रेस सरकार ने श्रीशैलम मंदिर के विकास की सभी योजनाओं को फास्ट ट्रैक पर रखा है। इसे केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से मंदिर को 4,500 एकड़ भूमि के हस्तांतरण पर अंतिम हरी झंडी मिलने की उम्मीद है, जो पहाड़ी की चोटी पर अन्य विकास कार्यों की योजना बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। मुख्य सचिव डॉ के एस जवाहर रेड्डी ने श्रीशैलम मंदिर के अधिकारियों को मास्टरप्लान के अनुसार एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार श्रीशैलम मंदिर में नई चौड़ी सड़कें, कॉटेज, छलनी और अन्य बुनियादी ढांचे के काम करना चाहती है।
तीर्थयात्रियों के लिए कम्प्यूटरीकृत आरक्षण प्रणाली
बंदोबस्ती आयुक्त डॉ हरि जवाहरलाल ने कहा, मंदिर को पूर्ण रूप दिया जाएगा। हम तीर्थयात्रियों के लिए और अधिक सुविधाएं प्रदान करना चाहते हैं। नई योजना और डिजाइन में कॉटेज, पार्किंग स्थल और अन्य सुविधाओं की कमी को ध्यान में रखा जाएगा। बता दें कि बंदोबस्ती विभाग पहले ही विभिन्न गैर सरकारी संगठनों विशेष रूप से सामुदायिक संगठनों के सभी विश्राम गृह (choultries) में आरक्षण के कम्प्यूटरीकरण का निर्णय ले चुका है। प्रबंधन में अनियमितताओं की कंप्लेन के बाद कम्प्यूटरीकृत आरक्षण प्रणाली का फैसला लिया गया।
पहाड़ी पर चौड़ी सड़कों की जरूरत
बंदोबस्ती मंत्री कोट्टू सत्यनारायण ने कहा, श्रीशैलम में TTD (तिरुपति) मॉडल आरक्षण प्रणाली का पालन किया जाएगा। हम विभिन्न सामुदायिक समूहों को आश्वस्त करना चाहते थे कि सरकार Choultries को अपने कब्जे में नहीं लेगी। साथ ही तीर्थयात्रियों को अधिक सुविधाएं और प्रबंधन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा, राज्य सरकार ने यह भी महसूस किया कि पहाड़ी की चोटी पर स्थित मंदिर तक पहुंचने के लिए चौड़ी सड़कों की जरूरत है क्योंकि श्रीशैलम मंदिर में तीर्थयात्रियों की भीड़ हाल के दिनों में कई गुना बढ़ी है। त्योहार के समय और वीकएंड के समय पहाड़ी के तल पर ट्रैफिक जाम से परेशानी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications