पंजाब में सरकारी इमारतों की छतों पर बिजली पैदा करने वाली लगाई जाएगी सोलर यूनिट: भगवंत मान

भगवंत मान ने अडानी मामले पर भी केंद्र सरकार को घेरा और कहा कि सरकार हमेशा अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए काउंटरप्लान बना रही है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा कोयले की सप्लाई के लिए बनाई नई नीति का भी विरोध किया।

भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज पी.एस.ई.बी. इंजीनियर एसोसिएशन के प्रोग्राम पटियाला में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान सीएम मान ने कार्यशैली पर चर्चा की और विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यों की सराहना भी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में जितने सरकारी इमारते हैं, डिप्टी कमिश्नर कॉम्प्लेक्स, तहसील कॉम्प्लेक्स, उनकी छतों पर बिजली पैदा करने वाली सोलर यूनिट लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सरकारी संस्थानों में प्री-पेड मीटर भी लगाए जाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पंजाब में जो टोल प्लाजा खत्म हो रहे हैं, वे उसी दिन बंद रहेंगे।

हालांकि वे एक्सटेंशन की मांग कर रहे हैं, यह मांग वे 2013 से कर रहे हैं, जो पूरी हो रही थी, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार टोल प्लाजा पर लूट जारी नहीं रहने देगी। भले ही हमें इसके खिलाफ हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट जाना पड़े, हम जाएंगे, लेकिन जो भी टोल प्लाजा समाप्त होगा, वह उसी दिन बंद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा न तो सड़कें ठीक करते हैं, न उनके पास एंबुलेंस है और न ही उनके पास रिकवरी वैन हैं। इसके अलावा टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले लोगों के लिए पास बनाए जाते हैं, लेकिन ये पास भी नहीं बनाए जाते। यह लूट बंद होगी।

यहां लॉ यूनिवर्सिटी में पी.एस.ई.बी. इंजीनियर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकारी संस्थानों के लंबित बिजली बिलों का भुगतान करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने जिस सरकारी बिजली का उपयोग किया है, उसका भुगतान करना हमारी जिम्मेदारी है, इसे पूरा किया जाएगा। भगवंत मान ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में धान के मौसम में 8 घंटे के बजाय 15-15 घंटे बिजली दी और उद्योग और घरों सहित किसी भी उपभोक्ता को बिजली नहीं काटी। उन्होंने कहा कि पंजाब की बिजली कंपनियों प्राइवेट नहीं होंगी।

भगवंत मान ने अडानी मामले पर भी केंद्र सरकार को घेरा और कहा कि सरकार हमेशा अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए काउंटरप्लान बना रही है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा कोयले की सप्लाई के लिए बनाई नई नीति का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि केंद्र जानबूझ कर पंजाब को परेशान करने का फैसला ले रहा है। सी.एम. मान ने कहा कि हम मुलाजिमों के पक्के करेंगे। आम आदमी पार्टी की सरकार सभी फैसले पंजाब के हित में कर रही है। रेत की खदान खोली हैं आने वाले समय में हर और खदाने खोली जाएंगी जहा पर सस्ती रेत ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें- भगवंत मान ने होला मोहल्ला को लेकर बोले- ऐसी व्यवस्था करेंगे कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+