भगवंत मान ने होला मोहल्ला को लेकर बोले- ऐसी व्यवस्था करेंगे कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को होला मोहल्ला को लेकर जल्द से जल्द सभी तैयारियां पूरी करने सख्त आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खालसा की पवित्र धरती श्री आनंदपुर साहिब में अगले महीने होने वाले होला मोहल्ला की तैयारियों को लेकर आज अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से होला मोहल्ला को लेकर की जा रही तैयारियों को पूरा करने को कहा। सी.एम. भगवंत मान ने ट्वीट किया कि हमारी सरकार होला मोहल्ला में ऐसी व्यवस्था करेगी कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को होला मोहल्ला को लेकर जल्द से जल्द सभी तैयारियां पूरी करने सख्त आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि होला-मोहल्ला में बड़ी गिनती में देश-विदेशों से खालसा की जन्मभूमि पर नतमस्तक होने के लिए पहुंचती है और संगत की सहूलियत को मुख्य रखते हुए हर तरह के प्रबंध किए जाएं।
यह भी पढ़ें- पंजाब में 11 महीनों में 38175 करोड़ रुपये का आया निवेश, 2.43 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी: भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications