राम रहीम को फर्लो मिलने पर शिरोमणि अकाली दल ने उठाए सवाल, बीजेपी पर साधा निशाना
नई दिल्ली, 09 फरवरी: रेप और हत्या के मामले में सजा काट रहे डेटा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को मिली फर्लो पर विवाद गहराता जा रहा है। राम रहीम की मिली 21 दिन की फरलो को पंजाब विधानसभा चुनाव के साथ जोड़ा जा रहा है। शिरोमणि अकाली दल ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने पंजाब चुनाव को प्रभावित करने के लिए राम रहीम को फरलो दिलाई है।

शिरोमणि अकाली दल ने मुखिया सुखबीर बादल ने कहा कि राम रहीम को फर्लो दिलाने के पीछे बीजेपी का हाथ है। सुखबीर सिंह बादल ने कहा, ''बीजेपी पंजाब विधानसभा चुनाव में फायदा लेने के लिए हर तरीका अपना रही है। लेकिन मैं दावा करता हूं बीजेपी को इस तरह के तरीकों से कोई फायदा मिलने वाला नहीं है।''
सुखबीर बादल का कहना है कि बीजेपी की वजह से राम रहीम को फरलो मिली। शिरोमणि अकाली दल के मुखिया ने कहा, ''डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को फर्लो दिलाने के पीछे बीजेपी है।''
मालवा क्षेत्र में है डेरे का प्रभाव
बता दें कि पंजाब में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी अच्छी खासी तादाद में मौजूद हैं। पंजाब के मालवा क्षेत्र में डेरा सच्चा सौदा का प्रभाव रहा है। इसलिए राजनीतिक दलों की ओर से डेरा सच्चा सौदा के मुखिया राम रहीम को मिली फरलो को पंजाब विधानसभा चुनाव के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।
राम रहीम को अगस्त 2017 में रेप के आरोप में दोषी करार दिया गया था। यह पहला मौका है जब राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली है। राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से गुरुग्राम मौजूद अपने डेरे पर पहुंचे। राम रहीम को पत्रकार की हत्या के मामले में भी दोषी करार दिया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications