पहलवानों द्वारा केंद्र सरकार से दुखी होकर अपने पदकों को गंगा में बहाने जाना शर्मनाक, भगवंत मान ने किया ट्वीट
मुख्यमंत्री भगवंत मान ट्वीट कर कहा कि पहलवानों द्वारा केंद्र सरकार से दुखी होकर अपने पदकों को गंगा में बहाने जाना शर्मनाक है।

अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता पहलवानों द्वारा हरिद्वार गंगा में मैडल बहाने की बात सामने आई है। इस बात को लेकर पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान का ट्वीट भी आया है। उन्होंने कहा कि, ''हमारे देश के अंतराष्ट्रीय पदक विजेता पहलवानों द्वारा केंद्र सरकार से दुखी होकर अपने पदकों को हरिद्वार गंगा जी में बहाने जाना देश के लिए बहुत शर्मनाक है..अगर समय रहते आवाज न उठाई गई तो अगली बारी देश के लोकतंत्र की अस्तियों को बहाने की होगी..''
गौरतलब है कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध कर रहे पहलवानों ने दावा किया है कि वे अपने मेडल गंगा में फेंकने जा रहे हैं। इसलिए वे हरिद्वार के हरि की पौड़ी पहुंचे हैं। हरि की पौड़ी पर मौजूद विनेश फोगाट और साक्षी मलिक की आंखों में आंसू आ गए। दोनों गंगा के किनारे बैठे हैं और सिर पकड़कर रो रहे हैं। कुछ ही समय में पहलवान गंगा नदी में अपने मैडल फेंक सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications