वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना राजस्थान : लॉटरी निकालने के बाद मिलेगा हवाई जहाज में यात्रा का मौका

जयपुर, 26 जून। राजस्थान देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में जब लॉटरी निकाली जाएगी तब सबसे पहले हवाई यात्रियों का चयन किया जाएगा। असल में ऐसा इसलिए कि आवेदन करने वाले अधिकांश यात्रियों ने हवाई यात्रा के विकल्प का भी चयन किया है।

ashok gehlot

देवस्थान विभाग के ऑनलाइन आवेदन में ट्रेन एवं हवाई यात्रा के स्थान की प्राथमिकताएं मांगी गई। इनमें आने वाले आवेदनों में तीन तीर्थ स्थलों के अलावा यात्रियों ने हवाई यात्रा के विकल्प को भरा है।

ऐसे में विभाग ने तय किया है कि पहले हवाई यात्रा की लॉटरी निकाली जाएगी ताकि इसमें जिनका चयन हो जाएगा, उनको अलग निकाल दिया जाएगा। इसके बाद बचे हुए यात्रियों में से ट्रेन के जरिए तीर्थ स्थलों पर भेजे जाने वाले यात्रियों की लॉटरी निकाली जाएगी। अभी तक हवाई यात्रा के लिए करीब 13 हजार से ज्यादा वरिष्ठजनों के नामांकन आ गए है।

यात्रा की खास बातें

-राज्य सरकार इस बार 20 हजार जनों को यात्रा कराएगी
इनमें से 18 हजार यात्रियों को रेल एवं 2000 यात्रियों को हवाई
जहाज से यात्रा।
-यात्रा के लिए आवेदन 10 जुलाई, 2022 तक किए जा सकेंगे।

अब तक अपडेट डेटा

-कुल आवेदन आए 19,331
-हवाई यात्रा का भी विकल्प चुना 13,271 ने
-सबसे ज्यादा रामेश्वरम को पहली प्राथमिता दी 9,239 ने
-आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2022 है

सबसे ज्यादा आवेदन रामेश्वरम के

प्रदेश में वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा की तैयारियां जोरों पर है। अभी देवस्थान विभाग ऑनलाइन आवेदन ले रहा है। अभी तक आए आवेदनों में अधिकतर वरिष्ठजनों की पहली पसंद रामेश्वरम-मदुरई जाने की है। इस तीर्थ के लिए सबसे ज्यादा ने आवेदन में प्राथमिकता बताई है। देवस्थान ने आवेदन में तीर्थ तीन स्थलों को प्राथमिकता में मांगा है, इसमें पहले नंबर पर अधिकतर ने रामेश्वरम-मदुरई को ही मांगा है, इसके बाद दूसरे नंबर पर जगन्नाथपुरी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+