सिंधिया समर्थकों ने सांसद केपी यादव से होली खेलने में बनाई दूरी, कई नहीं हुए कार्यक्रम में शामिल
गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. केपी यादव के होली कार्यक्रम में सिंधिया समर्थक उनसे दूरी बनाते हुए दिखाई दिए।
भोपाल, 22 मार्च। भारतीय जनता पार्टी में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. केपी यादव द्वारा प्रदेश व राष्ट्रीय हाईकमान को पत्र लिखे जाने के बाद असर ये है कि सिंधिया समर्थकों ने उनके कार्यक्रम के साथ-साथ होली खेलने से भी दूरी बनाई। यह दूरी उस समय रविवार को गुना शहर में एक वाटिका में आयोजित भाजपा द्वारा आयोजित होली कार्यक्रम में सांसद डा. केपी यादव शामिल हुए, लेकिन अधिकतर सिंधिया समर्थक न तो इस कार्यक्रम में शामिल होने आए और जो तीन-चार समर्थक भी आए तो वे सांसद से दूरी बनाते हुए देखे गए।

यह भी पढ़ें: असम: AIUDF विधायक ने जिन्ना से की RSS की तुलना, कहा- दोनों ने देश को बांटा
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविन्द राठी, अरुण चतुर्वेदी, महिला मोर्चा अध्यक्ष राजेश राजपूत, युवा मोर्चा अध्यक्ष वीरेन्द्र धाकड़, रविन्द्र रघुवंशी, डा. नीरु बृजेश शर्मा, रजनी ओझा, रश्मि अग्रवाल, अलका बिंदल, शांति जोगी, अनुसुईया रघुवंशी, निधि अग्रवाल, निक्की सोहेल, सीमा, सेन, अमित श्रीवास्तव, मातादीन जाटव, सचिन शर्मा, रमेश मालवीय आदि उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications