1984 के सिख विरोधी दंगे: जगदीश टाइटलर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अकाली दल विधानसभा में पेश करेगी प्रस्ताव

चंडीगढ़, नवंबर 06। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 1984 सिख दंगे का मुद्दा फिर से राजनीति का केंद्र बन गया है। शिरोमणी अकाली के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ये ऐलान किया है किआगामी विधानसभा सत्र में एक प्रस्ताव पेश करेंगे, जिसमें जिसमें गांधी परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी, जिनके कहने पर ही 1984 का नरसंहार किया गया था। सुखबीर सिंह बादल ने बताया है कि इस प्रस्ताव में हम दंगों के लिए जिम्मेदार जगदीश टाइटलर और अन्य कांग्रेसियों की गिरफ्तारी की मांग भी की है।

Sukhbir singh badal

8 नवंबर को विधानसभा में पेश करेंगे प्रस्ताव- शिअद

सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमारी पार्टी 8 नवंबर को होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र में एक प्रस्ताव पेश करेगी और उन्हें उम्मीद है कि प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास भी कर दिया जाएगा। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि इस प्रस्ताव में 1984 के नरसंहार के लिए जिम्मेदार जगदीश टाइटलर और अन्य कांग्रेसियों की गिरफ्तारी और गांधी परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी, जिनके कहने पर इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया था।

सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस सिख दंगों के दोषियों को दंडित करने के बजाए उनका समर्थन कर रही है, दंगों के दोषियों को तो तुरंत सजा देनी चाहिए। बादल ने कहा कि कांग्रेस को दंगों के आरोपियों में से एक टाइटलर पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। सुखबीर सिंह बादल ने इस दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ-साथ पंजाब कांग्रेस नेतृत्व से टाइटलर की शीर्ष कांग्रेस पैनल में नियुक्ति पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है।

इस दौरान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री पेट्रोल और डीजल पर वैट में कटौती करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि खजाना भरा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+