अलग अंदाज में दिखे सचिन पायलट, पैर छूकर लिया बुजुर्ग महिला से आशीर्वाद
जयपुर। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट बुधवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम में अनोखे अंदाज में नजर आए। सचिन पायलट बुधवार को सीकर दौरे पर रहे। एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीकर जिले के खंडेला गए हुए थे।

पायलट का इस दौरान बदला-बदला अंदाज दिखाई दिया। पायलट ने अति विनम्रता का संदेश देते हुए एक बुजुर्ग महिला का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। समारोह में मौजूद लोग पायलट की विनम्रता के कायल हो गए।
पायलट इन दिनों जनता बीच जाकर बेहद विनम्रता और आत्मीयता से घुल मिल रहे हैं। सचिन पायलट शालीनता के लिए भी जाने जाते हैं। सचिन पायलट ने पैर छूकर भाईचारा और सौहार्द का संदेश दिया। क्योंकि पद से ऊपर संस्कार होते हैं।
सीकर दौरे पर रहे पायलट
सचिन पायलट ने बुधवार को सीकर जिले के सौंथलिया गांव में पीसीसी सदस्य और खंडेला विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष मील के पारिवारिक वैवाहिक समारोह में शिरकत कर परिवारजनों को शुभकामनाएं दी।
वैवाहिक कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने खंडेला से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे सुभाष मील की मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पायलट ने ट्वीट कर खुद यह जानकारी दी।
पायलट का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा- सीकर में सभी के द्वारा दिए गए इस अपार स्नेह, प्रेम और विश्वास के लिए आभार एवं धन्यवाद। पायलट का जयपुर से सीकर जाते समय जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय है कि सचिन पायलट इससे पहले भरतपुर के बयाना विधायक अमर सिंह के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। अमर सिंह जाटव भरतपुर के बयाना सीट से कांग्रेस विधायक है। जिनकी पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पायलट गए थे। इस दौरान बड़ी संख्या में पायलट समर्थक एकत्रित हो गए और उनका भव्य स्वागत किया था।












Click it and Unblock the Notifications