Rythu Bandhu Yojana: सीएम केसीआर का न्यू ईयर गिफ्ट, किसानों के खातों में जाएंगे 7,600 करोड़ रुपए
मकरसंक्रांति और न्यू ईयर के मौके पर तेलंगाना के सीएम केसीआर ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया। किसानों को खातों में कुल 7,600 करोड़ रुपए भेजे जाएंगे।

Telangana News: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (CM K Chandrasekhar Rao) ने रविवार को राज्य के वित्त मंत्री टी. हरीश राव को 28 दिसंबर से यासंगी फसल (रबी) मौसम के लिए रायतु बंधु निधि जारी करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मकर संक्रांति तक सभी लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में हमेशा की तरह रायतु बंधु निधि भेज दी जाएगी और इसके लिए राज्य सरकार 7,600 करोड़ रुपये जारी करेगी।
योजना के जरिये, सरकार किसानों को वनकलम (खरीफ) और यासंगी दोनों मौसम के लिए 10,000 रुपये प्रति एकड़ की दर से किसानों के खातों में भेजेगी। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मकर संक्रांति तक सभी लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में हमेशा की तरह रायतु बंधु निधि भेज दी जाएगी।
इसके लिए राज्य सरकार 7,600 करोड़ रुपये जारी करेगी। योजना के जरिये, सरकार किसानों को वनकलम (खरीफ) और यासंगी दोनों मौसम के लिए 10,000 रुपये प्रति एकड़ की दर से रकम उपलब्ध कराती है। सीएम केसीआर का नए साल और मकर संक्रांति के अवसर पर किसानों को गिफ्ट माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications