हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने किया बड़ा दावा, 5700 गांव में मिल रही 24 घंटे लाइट
Haryana News: हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने बुधवार 18 अक्टूबर को मीडिया से बात करते हुए बड़ा दावा किया है। बिजली मंत्री ने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश के 5700 से ज्यादा गांव में 24 घंटे में बिजली मिल रही है। सिर्फ जिन गांवों में घरों से बाहर मीटर नहीं लगे हैं वहीं 16 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है।
दरअसल, बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला बहादुरगढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बहादुरगढ़ के गणपति धाम में कांफिडरेशन आफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज से जुड़े उद्योगपतियों की समस्याएं सुनी। इसके बाद बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने फुटवियर क्लस्टर में बहादुरगढ़ चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के साथ-साथ फुटवियर एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत की।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणजीत सिंह चौटाला ने उद्योगपतियों की बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को जल्द दूर करने के आदेश भी अधिकारियों को दिए। इस दौरान काम में लापरवाही बरतने के बिजली विभाग के दो अधिकारियों पर आरोप लगे। जिसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने बिजली विभाग के दोनों अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में 5700 से ज्यादा गांव में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। हालांकि, जहां बिजली के मीटर घरों के बाहर नहीं लगे हैं सिर्फ उन्ही गांव में 16 घंटे बिजली दी जा रही है। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि लाइनलॉस भी अब 31% से घटकर 9% पर आ गया है।












Click it and Unblock the Notifications