CM Hemant Soren ने कांग्रेस के पक्ष में संभाली कमान, कहा- शिविर लगा कर स्थानीय को दिलाएंगे रोजगार
रामगढ़: झारखंड में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव को लेकर एनडीए और यूपीए प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में अब वही राज करेगा जो 1932 की बात करेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी बीजेपी और आजसू पार्टी ने मिलकर स्थानीय नीति बनाई थी लेकिन तब सड़कों पर खून बह रहा था। जब उनकी सरकार ने 1932 के खतियान आधारित नीति तैयार की तो उसका स्वागत हर चौक चौराहे पर अबीर गुलाल से किया गया। जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड का विकास तभी संभव है जब यहां के आदिवासी और मूलनिवासी सरकार को चलांगे। उन्होंने कहा कि जब से झारखंड अलग हुआ था यहां की सत्ता पर यूपी और बिहार वालों का ही कब्जा रहा। कहने के लिए तो बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा को सीएम की कुर्सी दी गई लेकिन उन लोगों को पांच साल पूरा नहीं करने दिया गया। छत्तीसगढ़ से आदमी को बुलाकर यह डबल इंजन की सरकार चला रहे थे लेकिन अब झारखंडी ताकत का अहसास उन्हें होने लगा है।
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि विधायक ममता देवी जनता की सेवा करने के लिए अपने बच्चे को अनाथ छोड़ दिया। आज वह एक बड़ी साजिश का शिकार होकर जेल के अंदर है। उसके बच्चे का दर्द सिर्फ एक औरत ही समझ सकती है। उन्होंने कहा कि अब आम जनता ही उस बच्चे को सहारा देगी। यह तभी संभव हो पाएगा जब कांग्रेस का बटन दबाकर बजरंग महतो को भारी मतों से जिताया जाएगा।
हेमंत सोरेन ने नियोजन नीति पर भी लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं को नौकरी देने के लिए नियोजन नीति तैयार की गई थी लेकिन यूपी और बिहार के शिकायतकर्ताओं ने उसे हाई कोर्ट में चुनौती दी और उसे निरस्त करा दिया। वही नियोजन नीति जब कर्नाटक में बनी तो वहां सब सही हो गया। यह सिर्फ इसलिए क्योंकि, कर्नाटक में बीजेपी गठबंधन की सरकार है। झारखंड कुछ काम होगा तो यूपी और बिहार वालों के पेट में दर्द शुरू हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications