Rajasthan: 'महिलाओं को मनपसंद का मोबाइल मिलेगा', सीएम गहलोत ने किया ऐलान
Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को जोधपुर शहर के लिए कई विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। पैर में चोट के कारण वे पहली बार जोधपुर के कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से नहीं पहुंचे और vc के माध्यम से जुड़ कर कार्यक्रम को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि अगस्त माह में ही महिलाओं को मोबाइल मिलने की घोषणा पूरी हो जाएगी।

उन्होंने पहली बार यह जानकारी साझा की कि एक ही शिविर में अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल महिलाओं को मिलेंगे। महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार मोबाइल सेलेक्ट कर सकेंगे। सरकार ने एक निश्चित राशि तय कर दी है जो कि मोबाइल खरीदने पर उससे संबंधित मोबाइल कंपनी के खाते में डीबीटी के रूप में पहुंच जाएगी। उस निश्चित राशि से ज्यादा का मोबाइल यदि कोई लेना चाहता है तो उसके पैसे खुद उस महिला को ही देने होंगे।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगस्त माह में ही जरूरतमंदों को राशन के किट वितरण करने वाली अन्नपूर्णा योजना भी लांच की जा रही है। सीएम ने 150 करोड़ से ज्यादा की लागत की सौगातें जोधपुर शहर को दी है। इस कार्यक्रम का जोधपुर के डीआरडीए हॉल के साथ ही शहर में सात अलग-अलग स्थानों पर लाइव प्रसारण किया गया।












Click it and Unblock the Notifications