Rajasthan: 'सरकार बदलने पर नुकसान होता है', सीएम गहलोत ने साधा बीजेपी पर निशाना
सीएम गहलोत ने कहा कि 'सरकार बदलने पर नुकसान होता है. उन्होंने कहा कि अगर सरकार नहीं बदलती तो अब तक रिफाइनरी पूरी हो जाती, लाखों का फायदा होता।'

Rajasthan: चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना सहित अपनी सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में यदि कांग्रेस सरकार 'रिपीट' होगी तो ये योजनाएं और मजबूत होंगी। गहलोत ने उच्च स्तरीय बैठक में यह बात कही. बैठक में विभागीय सचिव स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के बाद गहलोत ने संवाददाताओं से कहा, ''मेरी (कांग्रेस) सरकार यदि रिपीट होगी तो (चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना जैसी) योजनाएं मजबूत होंगी.'' उन्होंने राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा, ''ये लोग सरकार बदलते ही पुरानी योजनाओं का काम बंद कर देते हैं।'
गहलोत ने कहा कि सरकार बदलने पर नुकसान होता है. उन्होंने कहा कि अगर सरकार नहीं बदलती तो अब तक रिफाइनरी पूरी हो जाती, पेट्रोकेमिकल परिसर पूरा हो जाता, उत्पादन शुरू हो जाता, लाखों लोगों को फायदा होता. उन्होंने कहा कि सरकार बदलने का यह नुकसान होता है.
गहलोत ने कहा,'' ये लोग (भाजपा वाले) सरकार बदलते ही पुरानी योजनाओं का काम बंद कर देते हैं. हम इनकी किसी योजना का काम बंद नहीं करते... हमारा दृष्टिकोण अलग है, उनका दृष्टिकोण उल्टा है. इसलिए मैं बार-बार जनता से कहता हूं कि हमारी सरकार रिपीट करवाएं जिससे मैं जो योजनाएं इस बार लेकर आया हूं वे योजनाएं आने वाले वक्त में और मजबूत हो सकें.'' गहलोत ने कहा, ''में दावे के साथ कह सकता हूं कि अब जो हमारी योजनाएं आई हैं उनको आधार बनाकर ही हर राजनीतिक पार्टी, हर राज्य में अपना चुनाव घोषणा पत्र बनाएगी और हमारी योजना को उसमें शामिल करेंगी.'' उन्होंने कहा,'' जनता को मेरे मर्म को समझना चाहिए कि मैं क्या बोल रहा हूं. प्रथम सेवक के रूप में जो काम मैं कर रहा हूं, इतनी शानदार योजनाएं तो इतिहास में कभी नहीं आईं होंगी.''












Click it and Unblock the Notifications