Rajasthan: राज्य के विकास में जी जान से जुटी है सरकार: सीएम अशोक गहलोत
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए चार साल में 211 नए महाविद्यालय खोले हैं, जिनमें 94 कन्या महाविद्यालय हैं।

Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि उनकी सरकार पूरी तरह से राज्य के विकास में जुटी हुई है। उनकी सरकार किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जीव रक्षा हित में बिश्नोई समाज का अमूल्य योगदान रहा है इसलिए देश-दुनिया में उनकी अलग पहचान है। गहलोत शनिवार को गंगानगर जिले के रायसिंहनगर स्थित श्री बिश्नोई मंदिर समिति बुड्ढा जोहड़ (डाबला) में आयोजित श्री जम्भवाणी हरि कथा के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। गहलोत ने कहा कि श्री जम्भेश्वर भगवान की शिक्षा और उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और जीव रक्षा हित के लिए जो दिशा दिखाई थी, समाज उसी पर चलकर कार्य कर रहा है। उन्होंने खेजड़ली बलिदान को भी याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए चार साल में 211 नए महाविद्यालय खोले हैं, जिनमें 94 कन्या महाविद्यालय हैं। साथ ही, जिस भी राजकीय विद्यालय में 500 छात्राएं हैं, वहां कन्या महाविद्यालय संचालित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी बजट युवाओं और विद्यार्थियों पर केंद्रित रहेगा। उन्होंने डाबला में महाविद्यालय की मांग को पूरा करने के लिए आश्वस्त किया। गहलोत ने कहा कि सरकार किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है।
किसानों के पाला (ठंड) से प्रभावित फसलों का अनुमान लगाने के लिए गिरदावरी करवाई जा रही है। उन्होंने राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे में कहा कि राजस्थान जैसी योजनाएं देश में और कहीं भी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें, ताकि इनका लाभ गांव-ढांणी तक पहुंच सके। इससे पहले गहलोत ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा बुड्ढा जोहड़ में मत्था टेका। आधिकारिक बयान के अनुसार, गंगानगर हनुमानगढ़ जिले के अपने दो दिन के दौरे के अंतिम दिन गहलोत ने शनिवार सुबह रायसिंहनगर क्षेत्र में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बुड्ढा जोहड़ (डाबला) में मत्था टेका। उन्होंने प्रदेशवासियों के भले के लिए अरदास की।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications