राजस्थानः पायलट के तेवर का असर! पूर्व डिप्‍टी CM को बताया पार्टी का मजबूत स्‍तंभ; क्‍या बोले मंत्री?

प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी काजी निजामुददीन ने CM अशोक गहलोत और सचिन पायलट कैंप के बीच चल रहे कोल्ड वॉर को सामान्य घटनाक्रम बताया है।

rajasthan

राजस्‍थान के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री और मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सचिन पायलट के जनआंदोलन का असर दिखने लगा है। प्रदेश स्‍तर के कई नेता दोनों गुटों के बीच सुलह कराने की हिमायत करने लगे हैं। शायद यह पायलट के उग्र तेवर का ही असर है कि प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी काजी निजामुददीन ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट कैंप के बीच चल रहे कोल्ड वॉर को सामान्य घटनाक्रम बताया है।

मीडिया से बातचीत में काजी निजामुददीन ने कहा कि कांग्रेस का परिवार हराभरा है. ऐसा दौर पहले भी था और अब भी है। इसमें कोई चौंकाने वाली बात नहीं है। राजनीति मे ऐसा होता आया है, ऐसी घटनाओं को रोका नहीं जा सकता है। साथ ही उन्‍होंने पायलट को पार्टी के लिए एसेट यानी महत्‍वपूर्ण संपत्ति और मजबूत स्‍तंभ बताया।

काजी निजामुददीन ने सचिन पायलट को पार्टी का एसेट करार दिया। उनसे जब पायलट के पंद्रह दिन के अल्टीमेटम और बगावती तेवरों के बारे में पूछा गया तो काजी बोले कि पायलट कांग्रेस पार्टी के मजबूत स्तंभ हैं। पायलट के अनशन से लेकर उनकी अजमेर से लेकर जयपुर तक की जन संघर्ष पदयात्रा पर पार्टी आलाकमान की पूरी निगाह है।

सारी बातें पार्टी आलाकमान के संज्ञान में हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष ही पायलट मामले पर निर्णय करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बड़ा परिवार है। जहां पार्टी मजबूत होती है, वहीं ज्यादा दावेदारी होती है। राजनीतिक घरों में ये प्रक्रिया सदा से चलती रही हैं और आगे भी चलती रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+