Rajasthan: 'सूचना क्रांति के महान पुरोधा थे राजीव गांधी', सीएम गहलोत ने पूर्व पीएम को किया याद
Rajasthan: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर सीएम अशोक गहलोत ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट किया कि 'मतदान देने की उम्र 18 वर्ष करना हो या फिर गांवों हेतु पंचायती राज, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव गांधी जी ने लोकतंत्र को मजबूती देने के ऐतिहासिक कार्य किए। सूचना क्रांति के प्रवर्तक इस महान पुरोधा को उनकी जयंती 'सद्भावना दिवस' पर सादर नमन।'

इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की थी। पीएम मोदी ने ट्वीट करके राजीव गांधी को याद किया। उन्होंने लिखा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर मेरी श्रद्धांजलि। इससे पहले सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे ने वीर भूमि जाकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
तो वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर लद्दाख में पैंगोंग त्सो के तट पर श्रद्धांजलि दी। राजीव गांधी जी की जयंती पर पैंगोंग झील के तट पर प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए कहा, 'पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications