Rajasthan: राजस्थान सरकार की इस योजना से नन्हीं प्रशा को मिला जीवनदान, CM गहलोत मे किया Tweet
Rajasthan: कोटा निवासी प्रशा 3 महीने की उम्र से ही बहुत बीमार रहने लगी थी। परिवार वालों ने उसे डॉक्टरों को दिखाया तो उन्हें मालूम हुआ कि दिल में जन्म से ही छेद है, जिसके कारण उसका जीवन खतरे में है। प्रशा का आर्थिक रूप से कमजोर परिवार यह जानकर बुरी तरह टूट गया था, पर डॉक्टरों ने उन्हें मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी दी। परिवार वालों ने नियमानुसार अपने दस्तावेज अस्पताल में जमा कराए जिसके बाद कोटा के एक निजी अस्पताल में प्रशा का जटिल ऑपरेशन निशुल्क हुआ। आज प्रशा स्वस्थ और सुरक्षित है।

निःशुल्क हुआ हृदय का जटिल ऑपरेशन
प्रशा की मां मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद करती हुई बोली कि अगर यह योजना नहीं होती तो शायद उनकी बेटी आज जिंदा नहीं होती। उन्होंने बताया कि उन्हीं के परिवार में एक बच्चे की मृत्यु पहले इसी बीमारी के कारण हो चुकी हैए जिसका सदमा आज भी परिवार को है। वह कहती हैं कि ऑपरेशन से पहले उनकी बेटी बेहद कमज़ोर थी लेकिन आज इस योजना के कारण उनकी बेटी पूर्ण रूप से स्वस्थ है।
प्रशा की खबर सुनने के बाद सीएम गहलोत ने भी ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'सरकार की योजनाओं से किसी के आंगन की नन्ही मुस्कान तो किसी के सर का साया और माँ का आँचल महफूज हो पाया तो इससे ज्यादा तसल्ली की खबर और क्या होगी। चिरंजीवी शुरू करने का उद्देश्य ही यही है कि पैसों की किल्लत से कोई भी अपने प्यारे प्रियजनों को खोने पर मजबूर न हों। प्यारी बच्ची प्रशा को खूब सारा प्यार और आशीर्वाद। सरकार हर जरूरतमंद के साथ हमेशा ऐसे ही खड़ी रहेगी।'












Click it and Unblock the Notifications