Rajasthan: 'गहलोत सरकार से जनता खुश, जरूर होगी वापसी', सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत का बड़ा बयान
जाड़ावत ने कहा कि 2014 के बाद से राज्य सरकारों के साथ भेदभाव किया जा रहा है जबकि इससे पूर्व मनमोहन सिंह सरकार ने हर राज्य को बराबर रखा था।

Rajasthan: राजस्थान की जनता कांग्रेस को पुनः लाने का मानस बना चुकी है और इस बार राजस्थान में रिवाज भी टूटेगा और कांग्रेस की सरकार पुनः रीपिट होगी। गहलोत सरकार की योजनाओं से हर परिवार किसी ना किसी तरह लाभान्वित हो रहा है और गहलोत के विजन ने राजस्थान में विकास के कीर्तिमान स्थापित किये है। यह बात राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत ने रविवार दोपहर को एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह जाडावत ने कहा कि 2018 के बाद गहलोत सरकार ने जनता से जो वादे किये उनमें से 90 प्रतिशत से अधिक वादे पूर्ण हो चुके है जबकि केन्द्र की भाजपा सरकार के भेदभावपूर्ण रवैये के कारण राजस्थान सरकार को परेशानी का सामना करना पड़ता है इसके बावजूद राजस्थान की गहलोत सरकार ने राज्य में विकास के कीर्तिमान स्थापित किये है। वर्तमान में गहलोत सरकार की योजनाओं से राज्य का हर परिवार किसी ना किसी रूप में लाभान्वित हो रहा है। उन्होने कहा कि 24 अप्रैल से 30 जून तक महंगाई राहत कैम्प हर वार्ड में आयोजित किये जा रहे है और कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता 30 जून तक कैम्प के माध्यम से जनता के लिए तत्पर है। राइट टू हैल्थ गहलोत सरकार का एक क्रान्तिकारी कदम है।
जाड़ावत ने कहा कि वर्ष 2013-18 तक के बजट में चित्तौड़गढ़ जिला लगभग नदारद सा ही रहा है। लेकिन वर्श 2018-23 के हर बजट में जिले के विकास में कोई कमी नही रही है। उन्होने कहा कि उनके हारने के बावजूद चित्तौड़गढ़ विधानसभा में हर क्षेत्र में विकास के कीर्तिमान स्थापित किये गये है। आम आदमी की सोच से परे दमदमा, चतरपुरा, लक्ष्मीपुरा जैसे छोटे छोटे गांव में भी सड़कों का निर्माण कार्य करवाया गया है। उन्होने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनकी सोच चित्तौड के विकास के लिए बिल्कुल भी नही है। रेलवे का विद्युतीकरण मनमोहन सिंह सरकार की देन बताते हुए जाड़ावत ने कहा कि नौ सालों में सांसद एक भी बड़ी योजना क्षेत्र में नही ला पाये है। उन्होने कहा कि विगत कार्यकाल में डीएमएफटी फण्ड का सर्वाधिक दुरूपयोग हुआ है।
विश्व विरासत चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर 8 करोड़ रूपयें की फसाड़ लाईट की योजना विभागीयं अडचन के कारण अटकी पड़ी है जबकि केन्द्रीय मंत्री की उपस्थिति में विभाग ने इसकी स्वीकृति की हामी भरी थी। जाड़ावत ने कहा गहलोत के विजन को ही हम विजन मानकर काम कर रहे है और आगामी विधानसभा चुनाव में मेवाड़ से ऐतिहासिक रिजल्ट आयेगा तथा राज्य सरकार बनाने में मेवाड़ महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।












Click it and Unblock the Notifications