Rajasthan: 16 जनवरी से प्रारंभ होगा कांग्रेस का किसान सम्मेलन

राजस्थान में करीब 10 महीने बाद ही विधानसभा चुनाव होने हैं.ऐसे में किसान सम्मेलन काफी अहम माना जा रहा है।

Rajasthan

Rajasthan: कांग्रेस नेता सचिन पायलट सोमवार से किसान सम्मेलनों की शुरुआत कर रहे हैं. पहला किसान सम्मेलन 16 जनवरी को नागौर में आयोजित किया जाएगा. पांचवां और अंतिम 20 जनवरी को जयपुर में आयोजित होगा.नागौर के अलावा सचिन पायलट का किसान सम्मेलन 17 जनवरी को हनुमानगढ़, 18 जनवरी को झूंझुनू, 19 जनवरी को पाली और 20 जनवरी को राजधानी जयपुर में आयोजित किया जाएगा.सचिन ने कहा है कि इस दौरान वो लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनके बीच रहेंगे।

शेखावटी का इलाका जाट बहुल

राजस्थान में करीब 10 महीने बाद ही विधानसभा चुनाव होने हैं.ऐसे में किसान सम्मेलन काफी अहम माना जा रहा है.पायलट जिन इलाकों में किसान सम्मेलनों को संबोधित करेंगे,वो जाट बहुल इलाके हैं.दरअसल 2003 और 2013 के विधानसभा चुनाव में इन इलाकों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था.लेकिन 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने अपने इस गढ़ को फिर से हासिल कर लिया था.शेखावटी का इलाका भी जाट बहुल माना जाता है.इसके सीकर जिले में विधानसभा की कुल आठ सीटें हैं.साल 2018 के चुनाव में इनमें से सात पर कांग्रेस और एक सीट निर्दलीय ने जीत दर्ज की थी. सीकर में 2018 में बीजेपी का खाता तक नहीं खुला था.वहीं झुंझुनूं जिले की सभी सात सीटें कांग्रेस ने जीत ली थी।

जाट समाज के 31 उम्मीदवार जीते थे

प्रदेश की करीब 60 सीटें जाट बहुल मानी जाती हैं.पिछले चुनाव में जाट समाज के 31 उम्मीदवार जीते थे.इसलिए सचिन पायलट ने बहुत सोच-समझकर किसान सम्मेलन के लिए झूंझनू, नागौर, हनुमानगढ़, पाली और जयपुर का चुनाव किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+