गहलोत सरकार का बड़ा कदम, राजस्थान में 12वीं तक लड़कियों की पढ़ाई फ्री
Rajasthan: राजस्थान सरकार की नई योजना के तहत बेटियों को फ्री एजुकेशन दिया जाएगा. इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा.साथ ही पात्रता को पूरा करने वाले ही इस स्कीम का फायदा मिलेगा. राज्य सरकार की इस स्कीम का नाम है, इंदिरा शक्ति बालिका फीस पुनर्भरण योजना. इस योजना के तहत लड़कियों को 12वीं तक शिक्षा फ्री दी जाएगी. इस स्कीम का लाभ कैसे उठाए और क्या प्रोसेस है सभी जानकारी आगे दी गई है।

राजस्थान फ्री एजुकेशन के लिए पात्रता
8वीं पास करके 9वीं में जाने वाली छात्राएं जिनका एडमिशन आरटीई से हुआ, इस स्कीम के पात्र हैं. 9वीं से 12वीं तक भी उनकी फीस राजस्थान सरकार भरेगी. लेकिन अगर क्लास 9वीं से 12वीं के बीच अगर कोई छात्रा परीक्षा में फेल होती है तो उसे इस योजना से बाहर कर दिया जाएगा. शर्त यही है कि फेल होने के बाद सरकार उसकी फीस नहीं भरेगी।
साथ ही इसके लिए कोई आय प्रमाण पत्र नहीं देना होगा. इस स्कीम के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की शुरुआत 1 नवंबर 2022 है. लास्ट डेट 31 दिसंबर 2022 है,जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) आपके आवेदनों का वेरिफिकेशन करेंगे. उसके बाद 28 फरवरी 2023 तक आपके अकाउंट में फीस की रकम दो किश्तों में भेज दी जाएगी।
इससे पहले शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे बेरोजगारों के लिए गहलोत सरकार ने 46 हजार 500 पदों पर शिक्षक भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, सीएम गहलोत ने लेवल 1, लेवल 2 और विशेष शिक्षा अध्यापकों के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। शिक्षा विभाग की आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षा में 46 हजार 500 अध्यापकों की भर्ती के लिए स्वीकृती जारी की, इसमें लेवल 1 में 21 हजार पद और लेवल 2 में 25 हजार 500 पद हैं। इन पदों में विशेष शिक्षा अध्यापकों के 4 हजार 500 पद भी शामिल होंगे। हालांकि, पदों के लिए परीक्षा कब होगी, इसको लेकर अभी विस्तृत जानकारी नई आई है।












Click it and Unblock the Notifications