कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव को आलाकमान ने दी गति, ब्लॉक, जिला अध्यक्ष का निर्वाचन जल्द
जयपुर, 30 मई। कांग्रेस में लंबे समय से अटके संगठन चुनाव को लेकर अब आलाकमान ने गति देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस संगठन की ओर से टोंक के लिए नियुक्त जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रमोद ओझा ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन और पसंदीदा नेताओं चर्चा की। इस दौरान पायलट समर्थकों ने नारेबाजी भी की।

निवार्चन अधिकारी डॉ. प्रमोद ओझा ने कहा कि कांग्रेस देश की एकमात्र लोकतांत्रिक पार्टी है, जिसके चुनाव ब्लॉक अध्यक्ष से शुरू होते हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष तक जाते हैं। उन्होंने कहा कि 31 मई तक ब्लॉक और बूथ कमेटी के कार्यक्रम होने के बाद ब्लॉक और जिला अध्यक्ष समेत डीसीसी के निर्वाचन किया जाएगा। डॉ. ओझा ने कहा कि सभी की सहमति से निर्वाचन नहीं होने पर संगठन चुनाव कराने को तैयार है।
इसी प्रकार टोंक देहात के डीआरओ लगाए गए प्रभु चौधरी ने भी कहा कि सभी की राय जानी है और सभी एकमत हैं। आलाकमान के निर्णय के अनुसार संगठनात्मक तरीके से निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। पार्टी के डीआरओ सर्किट हाउस पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान कांग्रेस के सईद सऊदी समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications