Rajasthan: CM गहलोत ने किया हस्तशिल्प उद्योग मेले का उद्घाटन

डोटासरा ने कहा, जोधपुर वासियों ठान लेना इस बार 2023 में जोधपुर की सभी विधानसभा सीटें कांग्रेस को दिलानी है. 2024 में बन्ना जी को लोकसभा में नहीं भेजना है।

Rajasthan:

Rajasthan: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा , सीएम अशोक गहलोत के साथ जोधपुर दौरे पर पहुचें. रावण का चबूतरा मैदान में पश्चिमी राजस्थान हस्तशिल्प उद्योग मेले के उद्घाटन के बाद मंच से संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मेले में शामिल होने वाले हैंडीक्राफ्ट व्यवसाय और उद्यमियों की तारीफ की. इस दौरान उन्होंने हैंडीक्राफ्ट व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया। मु्ख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस दौरान राजस्थान में होने वाले 2023 विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव में, कांग्रेस की मारवाड़ शेखावटी और भरतपुर में सबसे ज्यादा सीटों की जीत का चैलेंज भी कर दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सीएम गहलोत ने जोधपुर के लिए बहुत काम किया है. आज विकास प्रदर्शनी में हमने देखा है, जहां राजस्थान सरकार के विकास की झलक साफ देखी जा सकती है. उन्होंने कहा कि लेकिन बदले में जोधपुर वालों ने क्या किया बन्ना जी (गजेंद्र सिंह शेखावत) को लोकसभा भेज दिया. डोटासरा ने कहा, जोधपुर वासियों ठान लेना इस बार 2023 में जोधपुर की सभी विधानसभा सीटें कांग्रेस को दिलानी है. 2024 में बन्ना जी को लोकसभा में नहीं भेजना है.

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार दोबार बनानी है- गोविंद सिंह डोटासरा

प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भरतपुर शेखावटी और मारवाड़ के लिए आगामी चुनाव के लिए एक चैलेंज लेना होगा, सभी विधानसभा सीटें हमें जीतनी हैं. 2023 में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार दोबार बनानी है. उन्होंने कहा कि सीएम अशोक गहलोत ने जोधपुर के लिए इतना काम किया है, लेकिन फिर भी आपने बन्ना जी को जीता कर लोकसभा भेज दिया है. सभी सुन लो इस बार बन्ना को दिल्ली नहीं भेजना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+