Rajasthan: सीएम अशोक गहलोत आज विधानसभा में बजट बहस का जवाब देंगे, कर सकते हैं बड़े ऐलान

बजट बहस के जवाब में बड़ी घोषणाएं करने की परंपरा रही है। हर बार घोषणाएं होती हैं, ऐसे में आज भी कर्मचारियों और आम लोगों से जुड़ी कुछ घोषणाओं के आसार हैं।

CM Ashok Gehlot

Rajasthan: विधानसभा में आज बजट बहस के जवाब में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। गहलोत चार बजे विधानसभा में बजट पर बहस का जवाब देंगे। बहस के जवाब में विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के साथ ही पिछले साल के बजट का पन्ना पढ़ने पर भी जवाब देंगे। विपक्ष ने इस मुद्दे को बजट बहस के दौरान प्रमुखता से उठाया है। पीएम मोदी ने दौसा के धनावड़ में हुई सभा में भी इस पर तंज कसा था, ऐसे में गहलोत आज सदन में इस मुद्दे पर सदन में अपनी तरफ से बयान देंगे।

बजट बहस के जवाब में बड़ी घोषणाएं करने की परंपरा रही है। हर बार घोषणाएं होती हैं, ऐसे में आज भी कर्मचारियों और आम लोगों से जुड़ी कुछ घोषणाओं के आसार हैं। नए अस्पताल, स्कूल खोलने की घोषणाएं होंगी। बजट में छूटे हुए विकास कामों की स्थानीय स्तर की घोषणाएं भी होंगी। सबसे ज्यादा निगाह नई भर्तियों की घोषणा पर टिकी हुई है।

10 फरवरी को पेश किए गए बजट में 30 हजार सफाईकर्मियों की भर्ती के अलावा दूसरे विभागों में नई भर्तियों की घोषणा नहीं की गई थी। नई भर्तियों पर बजट में कहा गया कि विभागों में खाली पदों को भरा जाएगा। आज खाली पदों की गिनती के आधार पर नई भर्तियों की घोषणा के आसार हैं। कर्मचारियों के प्रमोशन और अलग-अलग वेतन विसंगतियों से जुड़ी मांगों के बारे में भी घोषणा करने के आसार हैं।

नेता प्रतिपक्ष की जगह पूनिया बोलेंगे

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की जगह आज बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया बजट पर बोलेंगे। गुलाबचंद कटारिया असम के राज्यपाल मनोनीत हो चुके हैं, ऐसे में कटारिया आज नेता प्रतिपक्ष के तौर पर नहीं बोलेंगे। आज 3 बजे सतीश पूनिया नेता प्रतिपक्ष की जगह बजट पर बोलेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण और बजट बहस पर मुख्यमंत्री से ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष का भाषण होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+