Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर में मनाएंगे होली, जोर-शोर से हो रही हैं तैयारियां
अपने कार्यकाल के अंतिम बजट में सीएम अशोक गहलोत ने अपने गृहनगर जोधपुर को 535 करोड़ की सौगात दी है.

Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होली का पर्व अपने गृहनगर में मनाएंगे। वे सोमवार को अपरान्ह बजे 3 जोधपुर पहुंचने वाले हैं। कार्यक्रम तय हो गया है। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के होली पर्व के मौके पर जोधपुर में ही रहने की वजह से तैयारियां शुरू कर दी है। उधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबियों ने भी उनके साथ होली मनाने की तैयारी पूरी कर ली है। वैसे अशोक गहलोत अक्सर होली या अन्य कोई पर्व अपने गृहनगर में जाकर अपनों के बीच ही मनाते हैं। जोधपुर और राजस्थान से उन्हें कितनी मोहब्बत है, इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वे हमेशा अपने भाषण में कहते हैं कि 'मैं कहीं रहूं, जोधपुर और राजस्थान मेरे दिल के करीब रहेगा, जोधपुर का मैं रहना वाला हूं। यहां मैं लोगों के साथ रहा, बचपन बिताया। राजस्थान में बतौर मुख्यमंत्री मैं लोगों से जुड़ा हूं। विकास के काम में मैंने अपना योगदान दिया है और देता रहूंगा।'
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने कार्यकाल के आखिरी बजट में इस बार अपने ग्रह नगर जोधपुर को भी कई बड़ी सौगातें दी है, उन्होंने अपने बजट भाषण में कहा है कि जोधपुर में मारवाड़ मेडिकल विश्वविद्यालय की घोषणा की 500 करोड़ की लागत से यहां मारवाड़ मेडिकल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। इसके साथ ही बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय की तर्ज पर जोधपुर में महात्मा गांधी दिव्यांग विश्वविद्यालय भी बनेगा, सहायता कोष में प्रमुख प्रावधान किया जाकर 25 करोड़ बजट प्रस्तावित किया है। उन्होंने कहा कि जोधपुर के केएन हॉस्पिटल में सिलिकोसिस विंग की स्थापना 15 करोड़ की लागत से होगी तो वहीं राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर परिसर में यूनानी महाविद्यालय खुलेगा।
उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा
उन्होंने उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बिलाड़ा शेरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र की स्थापनाा की घोषणा की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट में जोधपुर को सौगाते देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही विभिन्न संगठनों कर्मचारी संगठनों ने भी मुख्यमंत्री गहलोत के बजट की सराना की है।












Click it and Unblock the Notifications