Rajasthan: मणिपुर की घटनाओं को दबा रही केंद्र सरकार- CM गहलोत
Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को जयपुर में मीडिया से बात करते हुए जमकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार मणिपुर की घटनाओं को दबा रही है। वहां एक सौ से ज्यादा दुष्कर्म की घटनाएं हुई है। चार हजार से ज्यादा मामले पुलिस में दर्ज हुए हैं।

सीएम ने कहा, राजस्थान को बदनाम करने की कोशिश हो रही है। भाजपा की तरफ इशारा करते हुए सीएम ने कहा, इन्हे मध्यप्रदेश की घटनाएं नहीं दिखती है। वहां भाजपा के पूर्व विधायक का बेटा दुष्कर्म के मामले में शामिल है। राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अच्छा काम कर रहा है। उत्तरप्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले में कोई अधिकारी गिरफ्तार नहीं हुआ है। जबकि राजस्थान में ऐसा नहीं है।
उन्होंने कहा कि मणिपुर से राजस्थान की तुलना करना ओछी राजनीति है। भाजपा के नेता महिलाओं से दुष्कर्म के मामलों में राजस्थान की तुलना मणिपुर से कर रहे हैं। जोधपुर में दो-तीन लड़के एबीवीपी के थे। उन्होंने बच्ची का गैंगरेप कर दिया। ये इसका जिक्र नहीं करेंगे।
गहलोत ने कहा कि अलवर के अंदर बजरंग सेना बनी हुई है। उसके कार्यकर्ता ने रेप किया। ये माहौल राजस्थान में जानबूझकर बनाया जा रहा है, जबकि राजस्थान बहुत ही शांतिप्रिय प्रदेश है।












Click it and Unblock the Notifications