राजस्थान: JJP ने जारी की अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, अब तक 10 प्रत्याशियों का ऐलान
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। गुरुवार को जेजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला की स्वीकृति के बाद जेजेपी ने दूसरी लिस्ट में चार और मजबूत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।
इनमें खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र से सीताराम नायक, झोटवाड़ा से दीनदयाल जाखड़, रामगढ़ अलवर से इजहार आलम और हिंडौन से गायत्री कोली के नाम शामिल हैं। जेजेपी ने अब तक 10 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दिया है।

इससे पहले जेजेपी ने 23 अक्टूबर को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। पहली लिस्ट में जेजेपी ने सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष पृथ्वीराज मील, फतेहपुर से पूर्व विधायक नंद किशोर महरिया, दांतारामगढ़ से जेजेपी महिला प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रीटा सिंह, खंडेला से सरदार सिंह आर्य, कोटपुतली से जेजेपी प्रदेश प्रधान सचिव रामनिवास यादव और भरतपुर से डॉ. मोहन सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था।
यह भी पढ़ें- 15 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया ED का ही अफसर, राजस्थान ACB ने कसा शिकंजा












Click it and Unblock the Notifications