'जनता कह रही गहलोत को चौथी बार सीएम बनाकर रहेंगे', मंत्री मालवीय ने कही ये बात

आदिवासी इलाके में बांसवाड़ा के अंबापुरा में हुई सीएम गहलोत की सभा में मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने सीएम की दिल खोलकर तारीफ की।

Ashok Gehlot

Rajasthan: आदिवासी इलाके में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का महंगाई राहत कैंपों के दौरे में सियासी शक्ति प्रदर्शन की झलक मिलनी शुरू हो गई है। गहलोत समर्थक मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने दावा किया है कि राज्य में कांग्रेस की वापसी होगी और गहलोत ही सीएम बनेंगे। मालवीय ने तो कहा कि आज ही अगर चुनाव हो जाए तो जनता चौथी बार गहलोत को सीएम बना दे। मालवीय बांसवाड़ा जिले में महंगाई राहत कैंप के बाद सीएम की सभा में बोल रहे थे।

मंत्री मालवीय ने कहा- आदिवासी समाज ने सीएम गहलोत को चौथी बार मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया है। यहां की जनता कह रही है कि हम आपको चौथी बार मुख्यमंत्री बनाकर ही रहेंगे। विरोधी पार्टी के लोग कितनी बातें कर लें लेकिन वोट कांग्रेस को देना है। वोट चाहे अर्जुन बामणिया को दोगे तो भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही बनेंगे। महेंद्रजीत मालवीय को वोट दोगे तो भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बनेंगे।

मालवीय ने सभा में जनता से कहा- ताली के साथ वोट भी देना। अगर बीजेपी का राज आ गया तो ये पांच सौ में गैस की टंकी, पेंशन , बीमा वगैरह कुछ नहीं मिलगा। बीजेपी आते ही सब बंद कर देगी। इन सब स्कीम्स को जारी रखना है तो वोट देना होगा। ऐसा नहीं हो कि खाए किसी का और गीत किसी और के गाएं और ये भी कहा कि राजस्थान उनकी अगुवाई में विकास कर रहा है और अगर आप ऐसा ही चाहते हैं तो गहलोत को ही सीएम बनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+