राजस्थान में बड़ा बदलाव, अशोक गहलोत की सरकार ने एक साथ 10 नौकरशाहों का तबादला किया
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने 10 आईएएस अधिकारियों के तबादले किये हैं। rajasthan ashok gehlot govt 10 ias officers transfer
जयपुर, 28 अगस्त : राजस्थान सरकार ने शनिवार देर रात 10 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादले किए। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राजस्थान कर बोर्ड अजमेर के अध्यक्ष अजिताभ शर्मा का जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के पद पर तबादला किया गया है।

राजस्थान की अशोरक गहलोत सरकार की ओर से जारी ट्रांसफर ऑर्डर के मुताबिक सीकर जिलाधिकारी अविचल चतुर्वेदी को संयुक्त शासन सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं मिशन निदेशक जल जीवन मिशन, राजस्थान के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में नए निदेशक
शासन सचिव वित्त (बजट) विभाग सुधीर कुमार शर्मा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक के पद पर स्थानातंरित किया गया है। आदेश के अनुसार, अन्य आईएएस अधिकारियों रोहित गुप्ता, कुमारी रेणू जयपाल, पुष्पा सत्यानी, पुखराज सेन, मुकुल शर्मा, डॉ. अमित यादव और अतुल प्रकाश के भी तबादले किये गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications