केंद्रीय रेल मंत्री बोले- केंद्र ने विशाखापत्तनम के लिए 800 करोड़ रुपये के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
विशाखापत्तनम के लिए लगभग 800 करोड़ रुपये के कई रेलवे प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। विशाखापत्तनम में रेलवे का बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर ये धनराशि खर्च की जाएगी। ये जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार को राज्यसभा में भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव के एक प्रश्न के उत्तर में देती दी।

मंत्री ने कहा विशाखापत्तनम में भविष्य में यातायात वृद्धि को पूरा करने के लिए परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ये जो 800 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पास किया गया है इसके अंविशाखापत्तनम और गोपालपट्टनम के बीच 15.3 किमी की तीसरी और चौथी रेल लाइन 159.47 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी। दुव्वाडा और सिम्हाचलम उत्तर के बीच 20.543 किमी की तीसरी और चौथी रेल लाइन 302.20 करोड़ रुपये की लागत से बिछाई जाएगी।
इसके साथ ही वडलापुडी और गेट जंक्शन केबिन के बीच 12.04 किमी की तीसरी और चौथी रेल लाइन, जिसमें गंगावरम बंदरगाह और विशाखापत्तनम स्टील प्लांट के बीच की लाइन भी शामिल है, 154.28 करोड़ रुपये की लागत से शुरू की जाएगी। 183.65 करोड़ रुपये की लागत से सिम्हाचलम में पेंडुरथी और सिम्हाचलम उत्तर के बीच एक रेल फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications