'राहुल गांधी ने देश का एजेंडा बदला', कांग्रेस के सत्याग्रह आयोजन में CM गहलोत ने कही ये बात

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी की सरकार राहुल जी के खिलाफ दमनकारी कदम उठा रही है।

ashok gehlot

Rajasthan: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने और सूरत की अदालत द्वारा दो साल की सजा सुनाए जाने के खिलाफ कांग्रेस ने आज दिल्ली स्थित राजघाट पर सत्याग्रह का आयोजन किया गया है। इस सत्याग्रह में पार्टी के दिग्गज नेताओं में शामिल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एजेंडा बदल दिया है, अब देश में लोकतंत्र बचाने का एजेंडा चल रहा है। राहुल गांधी ने स्पीकर से बोलने का मौका मांगा था लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया और सदन से निष्कासित कर दिया, इस साजिश पर देश के लोगों में गुस्सा है। उन्होंने कहा, "मैंने पहली बार देखा है कि कोई मुद्दा आया हो, आरोप लगे लेकिन नेता उसपर जवाब देने को तैयार नहीं हैं। आजादी के बाद पहली बार देखा कि कोई प्रधानमंत्री जवाब नहीं दे रहा है। जवाब तो दूर प्रधानमंत्री तो अडानी का नाम लेने को भी तैयार नहीं हैं।"

आपको बता दें कि एक दिन पहले दिल्ली पहुंचने पर सीएम गहलोत ने कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करना एक बड़ी साजिश है, उन्होंने कहा कि इसे यह देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करना तानाशाही का एक और उदाहरण है. उन्होंने कहा था कि बीजेपी ये ना भूले कि यही तरीका उन्होंने श्रीमती इन्दिरा गांधी के खिलाफ भी अपनाया था और मुंह की खानी पड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+