संसद में राघव चड्ढा ने उठाया विदेश में बैठे गैंगस्टरों के जल्द प्रत्यर्पण का मुद्दा
राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने मंगलवार को संसद में विदेशों से कुख्यात गैंगस्टरों के तत्काल प्रत्यर्पण मुद्दा उठाया और उन्हें जल्द देश वापस लाने की मांग की।

नई दिल्ली, चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी(आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने मंगलवार को संसद में विदेशों से कुख्यात गैंगस्टरों के तत्काल प्रत्यर्पण मुद्दा उठाया और उन्हें जल्द देश वापस लाने की मांग की।
मंगलवार को राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि यह मामला केवल पंजाब से जुड़ा नहीं है बल्कि पूरे देश के लिए चिंता का विषय है, इसलिए केंद्र सरकार को विदेशों से गैंगस्टरों को वापस लाने के लिए कार्रवाई तेज करनी चाहिए।
लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की जघन्य हत्या और पंजाब में हिंसक अपराध में उत्तर अमेरिकी देश से सक्रिय गैंगस्टरों की संलिप्तता का जिक्र करते हुए सांसद चड्ढा ने कहा कि इन अपराधियों के कारण कई माताओं ने अपने लाडले बेटों को खो दिया है।
उन्होंने कहा कि कुछ देश इन अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गए हैं। हाल ही में केंद्रीय एजेंसियों ने भी स्वीकार किया कि कई खूंखार गैंगस्टर विदेशों से भारत में रंगदारी का कारोबार चला रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार इन अपराधियों के प्रत्यर्पण के लिए संवेदनशील नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि इन गैंगस्टरों को तुरंत भारत लाया जाए ताकि उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जा सके।
राघव चड्ढा ने पंजाब की पिछली अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों पर भी हमला किया और कहा कि तीनों पार्टियों की सरकार ने गैंगस्टरों को पनाह दिया जिसके कारण कई निर्दोष लोगों की जान गई, लेकिन अब आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
AAP vs Raghav Chadha: केजरीवाल के सिपाही या मोदी के मुरीद? राघव चड्ढा की चुप्पी पर आम आदमी पार्टी का तीखा हमला -
Raghav Chadha Controversy: 'डरपोक नेता देश की लड़ाई नहीं लड़ सकते!', अनुराग ढांडा का राघव चड्ढा को 'खुला चैलेंज' -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Raghav Chadha के सपोर्ट में उतरीं दिशा पाटनी की बहन खुशबू! बोलीं- 'हम आपके साथ जुड़ना चाहेंगे' -
Raghav Chadha के लिए साली साहिबा प्रियंका चोपड़ा ने किया ये बड़ा काम, बहन परिणीति चोपड़ा होंगी खुश -
'घायल हूं इसलिए घातक हूं' Raghav Chadha ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे खिलाफ साजिश हो रही है -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ?












Click it and Unblock the Notifications