आप सांसद का गरबा, वडोदरा में राघव चड्ढा ने जमकर किया डांस, देखें Video
वडोदरा: गुजरात में आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी राज्य की जनता के बीच ज्यादा से ज्यादा संपर्क बढ़ाने पर लगी हुई है। चुनाव से लोगों के अंदर आम आदमी पार्टी को लेकर क्रेज भी देखने को मिल रहा है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के अलावा पंजाब सीएम भगवंत मान भी कई दफा गुजरात दौरे पर जा चुके हैं। वहीं आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी इन दिनों गुजरात में जमकर एक्टिव हैं और लोगों के साथ सीधे संपर्क में जुटे हुए हैं। इस बीच शनिवार को वडोदरा में एक कार्यक्रम में राघव चड्ढा ने गरबा डांस भी किया।

Recommended Video
गुजरात में आप का चुनाव प्रचार जोरशोर से चल रहा है। व्यापारियों, संविदाकर्मियों से लेकर सभी वर्गों के साथ दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल सहित भगवंत मान और राघव चड्ढा सीधा संवाद कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को राघव चड्ढा ने वडोदरा में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लोगों के साथ पूरे जोश के साथ गरबा डांस किया, जिसका वीडियो उन्होंने ट्वीट किया है।
गरबा डांस का वीडियो ट्वीट करते हुए राघव चड्ढा ने लिखा कि वडोदरा में दिन की समाप्ति पे गरबा कार्यक्रम में हिस्सा लिया और मां अंबा से सबकी खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। वीडियो में देखा जा सकता है कि राघव चड्ढा महिला और पुरुषों के एक ग्रुप के साथ ताल से ताल मिलाकर गरबा नृत्य करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। ऐसे में आम आदमी पार्टी राज्य में अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में लगी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications