अरविंद केजरीवाल काम के मुद्दे पर चुनाव लड़ते हैं, बेईमान पार्टियां कीचड़ उछालने की राजनीति करती है: राघव चड्ढा

चंडीगढ़, 19 फरवरी 2022। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने दावा किया कि पंजाब में चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी ने पंजाब के मुद्दे उठाए हैं और लोगों की भलाई के लिए किए जाने वाले कामों की गारंटी दी है। जबकि विरोधी पार्टियों अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के बदनाम किया है।

raghav chaddha statement on other parties

शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में मुद्दों पर आधारित चुनाव अभियान चलाया, जबकि बेईमान पार्टियों और उनके नेताओं ने आप को बदनाम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरी भाजपा ने आप और अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने के लिए झूठा प्रचार किया है। इसी प्रकार राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के सभी नेताओं ने केजरीवाल और भगवंत मान के खिलाफ जनता के बीच झूठ फैलाया है। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कह कर बदनाम किया, जबकि भगवंत मान को शराबी कह कर वोट न डालने के लिए कहा।

चड्ढा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पंजाब के 3 करोड़ लोग प्रदेश की भलाई के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को वोट करेंगे और पंजाब में ईमानदार और कट्टर देशभक्त सरकार बनाएंगे। राघव चड्ढा ने कांग्रेस-अकाली और भाजपा से सवाल किया कि पंजाब की बेहतरी के लिए उनके पास क्या एजेंडा है? पंजाब के लोगों के कल्याण के लिए वे क्या किया है और आगे क्या करेंगे?

चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी काम के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। हमने पंजाब की जनता को कई सारी गारंटियां दी है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों को मुफ्त बिजली, पानी, विश्वस्तरीय स्कूल और अस्पताल बनाने, स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए 16,000 पिंड और मोहल्ला क्लीनिक खोलने की गारंटी दी है। हमने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 18 वर्ष से उपर की सभी महिलाओं को हर महीने 1,000 रु देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल झूठे वादे नहीं करते हैं। जो भी बोलते हैं वह पूरा कर के दिखाते हैं। दिल्ली में हमने ऐसा किया है।

राघव चड्ढा ने पंजाब की जनता को आगाह करते हुए कहा कि 'झूठे कवि की झूठी शायरी' के आधार पर केंद्र सरकार की एनआईए एजेंसी एक आज-कल में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर सकती है। उन्होंने कहा कि पंजाब विरोधी पार्टियां सोशल मीडिया पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के खिलाफ झूठी खबरें फैला रही हैं और अगले तीन दिनों में आप नेताओं के खिलाफ और भी ज्यादा संख्या में फेक खबरें, और मैसेज फैलाए जाएंगे। चड्ढा ने लोगों से अगले 48 घंटे तक सचेत रहने की अपील की और कहा कि आम आदमी पार्टी के खिलाफ विपक्षी दलों की इन झूठी खबरों, अफवाहों और संदेशों पर बिल्कुल भी भरोसा न करें। इस बार पंजाब को बचाने के लिए झाड़ू का बटन दबाकर आम आदमी पार्टी की इमानदार सरकार बनाएं और भ्रष्ट पार्टियों के नापाक इरादों को हराएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+