2022 में BJP की जीत को लेकर CM धामी आश्वस्त, कहा- उत्तराखंड की देश में होगी अलग पहचान

2022 में BJP की जीत को लेकर CM धामी आश्वस्त, कहा- उत्तराखंड की देश में होगी अलग पहचान

किच्छा, 14 अक्टूबर: उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इशारों ही इशारों में 2022 में भाजपा की जीत का दम भर गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के साथ भावनात्मक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक रिश्ता उत्तराखंड की नैय्या को एक बार फिर पार करवाएगा। मंत्र भले ही उत्तराखंड स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने का हो पर लक्ष्य 2022 का साफ दिखाई दिया।

pushkar singh dhami

किच्छा में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री धामी ने सधे हुए शब्दों में अपनी बात कहीं। उन्होंने जहां इस बात को स्पष्ट किया वह कोई ऐसी घोषणा नहीं करेंगे जिसको पूरा न कर पाने के कारण कोई उनका गला पकड़ सके। वहीं 2025 में उत्तराखंड स्थापना की 25वीं वर्षगांठ तक उत्तराखंड को दिशा देने का रोड मैप भी बातों ही बातों में साफ कर दिया।

भले ही कद्दावर मंत्री यशपाल आर्य भाजपा को अलविदा कर कांग्रेस का दामन थाम चुके हो, लेकिन धामी इस बात को लेकर आश्वस्त नजर आए कि 2022 में सरकार तो भाजपा की ही बनने जा रही है। आगे के काम के लिए उन्होंने रोड मैप भी तैयार कर लिया है। स्पष्ट कहा कि 25वें वर्ष में प्रवेश करने के साथ ही उत्तराखंड देश में अपनी अलग पहचान के रुप में सामने आएगा। उत्तराखंड की दशा बदलने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के प्रति लगाव भी काम आयेगा।

उत्तराखंड में आई केदारनाथ आपदा के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री रहते भी उन्होंने मदद की पेशकश की थी। लेकिन उस समय उनको मदद का मौका भले नहीं मिला, लेकिन उसके बाद वह देश के प्रधानमंत्री बने और चार धाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए ऑल वेदर रोड हो या चीन सीमा पर सड़क का निर्माण हर संभव सहयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिला है।

वहीं धामी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद भी मिल गया है। लगातार कई मौकों पर प्रधानमंत्री सीएम धामी की तारिफ कर चुके है। ऐसे में मुख्यमंत्री के रुप में भले ही बहुत छोटा कार्यकाल मिला हो पर उनका आत्मविश्वास कहीं कम नहीं है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+