विजीलेंस ब्यूरो ने पूर्व कांग्रेस मंत्री विजय इंद्र सिंगला को वेरिफिकेशन के लिए बुलाया, CM मान ने कही ये बात

पंजाब में विजीलेंस ब्यूरो ने अब पूर्व कांग्रेस मंत्री विजय इंद्र सिंगला को वेरिफिकेशन के लिए बुलाया है। उन्हें 17 मार्च को बुलाया है।

भगवंत मान

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत अब ब्यूरो ने पूर्व कांग्रेस मंत्री विजय इंद्र सिंगला को वैरीफिकेशन के लिए 17 मार्च को चंडीगढ़ स्थित ब्यूरो के मुख्यालय में बुलाया है। विजीलैंस ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व मंत्री विजय इंद्र सिंगला को वैरीफिकेशन के दौरान उन्हें अपने कागजात पेश करने के लिए कहा जाएगा।

विजीलैंस ब्यूरो ने हाल ही में कई पूर्व मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर केस दर्ज किए हुए हैं जिनमें पूर्व मंत्री डा. साधु सिंह धर्मसोत, सुंदर श्याम अरोड़ा, भारत भूषण आशु व अन्य शामिल हैं। इसी तरह से विजीलैंस ब्यूरो ने हाल ही में पूर्व कांग्रेस विधायकों के घर में भी आय से अधिक सम्पत्ति बनाने के मामले में दबिश दी थी। विजीलैंस ब्यूरो के अधिकारियों का मानना है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विजीलैंस अधिकारियों को भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई करने के लिए खुले हाथ दिए हुए हैं और उन्हें कहा है कि वे कानून के अनुसार कार्रवाई करें। अधिकारियों ने बताया कि पंजाब विधानसभा में हाल ही में जिस तरह से मुख्यमंत्री भगवंत मान और विपक्ष के बीच में भ्रष्टाचार को लेकर तलखी हुई थी उसके बाद मुख्यमंत्री ने साफ ऐलान कर दिया था कि भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर वह कोई समझौता करने वाले नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि चाहे कोई सत्तापक्ष का हो या विपक्ष का, इस मामले में वह कोई समझौता नहीं करेंगे।

विजीलैंस अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा सत्र की तलखी के बाद से ही विजीलैंस ब्यूरो की कार्रवाइयां और तेज हो गई हैं। विजीलैंस के पास इस समय आय से अधिक सम्पत्ति बनाने के 15 से अधिक मामले विचाराधीन हैं। विजीलैंस आने वाले समय में अपनी कार्रवाइयां और तेज कर रही है। इनमें कई पूर्व अकाली मंत्रियों के नाम भी सामने आ रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम के कारण सरकार व विपक्ष के मध्य टकराव बढऩे के आसार हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान इन मामलों को लेकर किसी भी दबाव के आगे झुकने के लिए तैयार नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब में बहुत जल्द सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, काम में जुटी भगवंत मान सरकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+