पंजाब: ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने की बड़ी कार्रवाई, कई बसों के परमिट किए रद्द

Punjab Transport Minister Laljit Singh Bhullar Canceled Buses Permits: पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने कई बसों के परमिट रद्द कर दिए हैं। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर बठिंडा आरटीए सचिव द्वारा बसों के परमिट रद्द कर दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार डीटीसी और ऑर्बिट सहित आठ कंपनियों के 39 परमिट रद्द कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि ऑर्बिट और डीटीसी बसों की मालकियत बादल परिवार के पास है।

पंजाब: लालजीत सिंह भुल्लर ने कई बसों के परमिट किए रद्द

फिरोजपुर, पटियाला और जालंधर के आरटीए सचिवों को लिखा पत्र
उन्होंने जिन बसों के परमिट रद्द किए हैं, उनमें डबवाली ट्रांसपोर्ट के 13, ऑर्बिट के 12, जुझार बस सर्विस के 7 और न्यू डीप बस कंपनी के 3 परमिट शामिल हैं। इसे लेकर आरटीए सचिव बठिंडा ने फिरोजपुर, पटियाला और जालंधर के आर.टी.ए. सचिवों को पत्र लिखा है।

इन परमिटों पर चलने वाली बसों को तुरंत बस स्टैंड पर रोका जाए
इस पत्र में लिखा गया है कि जिन परमिट को रद्द किया गया है, उन्हें कार्यालय के अधीन तैयार किए जा रहे टाइम टेबल में शामिल न किया जाए। वहीं जिन टाइम टेबलों में ये परमिट हैं, उन्हें हटाया जाए। इसके साथ ही जीएम पीआरटीसी फरीदकोट, बठिंडा, बरनाला और बुढलाडा को पत्र लिख कहा गया है कि इन परमिटों पर चलने वाली बसों को तुरंत बस स्टैंड पर रोका जाए।

बादल सरकार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
मालिकों को कंपनियों के रद्द किए गए परमिट कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए है। इसे सरकार की बादल परिवार की बसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: आतंकवाद का खात्मा करने के लिए जानी जाती है भगवंत मान सरकार की पुलिस, कड़ी मेहनत आगे भी रखेगी जारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+